IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच में क्या पार होगा 300 का आंकड़ा या फिर गेंदबाजों का दिखेगा दबदबा, जानें पिच रिपोर्ट

By Twinkle Chaturvedi On July 12th, 2022
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच में क्या पार होगा 300 का आंकड़ा या फिर गेंदबाजों का दिखेगा दबदबा, जानें पिच रिपोर्ट

भारत और इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ टी-20 सीरीज खत्म की हैं। जिसमें भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की हैं। टी-20 सीरीज के बाद अब भारत (INDIA) और इंग्लैंड 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली हैं। जिसका पहला मैच 12 जुलाई को ओवल क्रिकेट स्टेडियम (OVAL CRICKET STADIUM) में भारतीय समय शाम 5ः30 बजे से खेला जाएगा।

भारतीय टीम के वनडे टीम में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN), प्रसिध्द कृष्णा (PRASIDH KRISHNA) और मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं। वहीं इंग्लैंड की टीम में जो रूट (JOE ROOT), बेन स्टोक्स (BEN STOKES) और जॉनी बेयस्टो (JOHNY BAIRSTOW) जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा बने हैं। टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच का यह मुकाबला काफी ज्यादा धमाकेदार होने वाला हैं। आइए जानते हैं पहले वनडे मैच में पिच का कैसा रहेगा हाल-

ओवल क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ओवल में खेला जाएगा। लंदन का ओवल मैदान इंग्लैंड में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी ट्रैक में से एक है। इसे भूरे रंग के साथ यहां की पिच सबसे सपाट है। ट्रैक पर एक समान उछाल है, और बल्लेबाज उछाल पर भरोसा कर सकते हैं और अपने स्ट्रोक खेल सकते हैं। मैदान की आउटफील्ड भी काफी तेज है। इस मैदान ने अब तक कुल 71 एकदिवसीय मैचों की मेजबानी की है, जिसमें पहली पारी का औसत 254 रन रहा है।

पारी के शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को पिच में कुछ हलचल होती है और वे उस अवधि का फायदा उठाना चाहेंगे। यह एक दिन और रात का मैच है, और रोशनी के तहत बल्लेबाजी बहुत आसान हो जाएगी। दोनों तरफ के बल्लेबाजों की गुणवत्ता को देखते हुए इस मैच में हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। भारत और इंग्लैंड दोनों टीमें टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करना चाहेंगी।

भारत और इंग्लैंड संभावित प्लेइंग 11

भारतीय टीम – रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, प्रसिध्द कृष्णा, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड टीम –  जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, जोस बटलर (कप्तान व विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, डेविड विली, मैट पार्किंसन और रीस टॉपली

 

Tags: इंग्लैंड क्रिकेट टीम, जोस बटलर, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,