IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच का दूसरे वनडे का हाई वोल्टेज मुकाबला कब, कहां और कैसे देख पाएंगे जानें इसकी पूरी जानकारी

भारत और इंग्लैंड ने 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज के पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी हैं। सीरीज का दूसरा मैच 14 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम (LORDS CRICKET STADIUM) में भारतीय समय शाम 5ः30 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के खिलाड़ियों जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH), रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) द्वारा पहले वनडे मैच में शानदार खेल देखा गया था।
वहीं इंग्लैंड (ENGLNAD) की टीम पहले मैच में बुरी तरह फ्लॉप होती नजर आई हैं। जो रूट (JOE ROOT), जॉनी बेयरस्टो (JOHNY BAIRSTOW) और बेन स्टोक्स (BEN STOKES) जैसे खिलाड़ी सस्ते में पवेलियन लौटते नजर आए थे। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच पहले के मुकाबले काफी ज्यादा धमाकेदार होने वाला हैं। आइए आपको होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी देते हैं।
ऐसा था भारत और इंग्लैंड का पहला वनडे मुकाबला

भारत ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। इंग्लैंड की टीम 50 ओवर के खेल में 25 ओवर तक ही टिक पाई। जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) के शानदार गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड की एक भी नहीं चली। इंग्लैंड विकेट खोती रही और 110 के स्कोर पर ऑलआऊट हो गयी। इंग्लैंड ने भारत को 111 रनों का लक्ष्य दिया था।
भारत के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने मिलकर इस लक्ष्य की प्राप्ति कर इंग्लैंड को पहले मैच में धुल चटा दी। इंग्लैंज का कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में नाकामयाब साबित हुए। भारत ने पहला मुकाबला 10 विकटों से जीत लिया हैं। आज भारत के मैच जीतने के पीछे पूरी टीम की मेहनत थी।
यहां देख पाएंगे भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का सीधा प्रसारण
सोनी स्पोर्ट्स चैनल भारतीय समय शाम 5ः30 बजे से सभी इंग्लैंड बनाम भारत के दूसरे वनडे मैच का सीधा प्रसारण करेगी। इंग्लैंड बनाम भारत के पहले टी20 को भारत में Sony SIX, Sony SIX HD, Sony TEN 3, Sony TEN 3 HD, Sony TEN 4 और Sony TEN 4 HD चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है।
इंग्लैंड बनाम भारत के मैच की ऑनलाउन लाइव स्ट्रीमिंग
सभी दर्शक एंड्रॉइड और ऐप्पल डिवाइस पर सोनी लिव ऐप (SONY LIV APP) पर इंग्लैंड बनाम भारत के पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकते हैं।
Tags: जोस बटलर, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,