सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार से निराश धोनी नहीं खेल सके पूरा फाइनल! टेनिस टूर्नामेंट का फाइनल अब होगा इस तारीख़ को

By Akash Ranjan On November 11th, 2022
महेंद्र सिंह धोनी

टी20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। जानकारी के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CICKET TEAM) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) भी टी20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड का मुकाबला देख रहे थे और उस मुकाबले को देखने के बाद वह टेनिस का फाइनल मैच खेलने जेएससीए स्टेडियम पहुंचे थे।

इसमें कोई दो राय नहीं कि धोनी सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथो भारत की हार से हताश थे। लेकिन, टेनिस का फाइनल मैच नहीं हो सका क्योंकि कोर्ट पर पर्याप्त लाइट नहीं थी। बता दें कि धोनी जिस फाइनल मैच में खेल रहे थे वो JSCA टेनिस टूर्नामेंट का था। ये टूर्नामेंट रांची में खेला जा रहा है।

यह भी पढ़ें : धोनी हैं “कैप्टन अमेरिका ” तो विराट कोहली “आयरनमैन ”, जानिए एवंजर्स के किस किरदार में फिट बैठता है कौन सा भारतीय खिलाड़ी

सेमीफाइनल से निराश धोनी नहीं खेल सके पूरा फाइनल!

फाइनल मैच के लिए टेनिस के कोर्ट पर धोनी पूरे एक घंटे की देरी से पहुंचे। इसकी वजह भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच बना, जिसे वो देख रहे थे। टूर्नामेंट के डबल्स इवेंट में हिस्सा ले रहे धोनी ने अपने जोड़ीदार सुमित के साथ मिलकर पहला सेट 6-2 से जीता। लेकिन, उसके बाद मुकाबले को बैड लाइट के चलते रोक दिया गया। मैच रुकने के बाद दोबारा शुरू नहीं हो सका और अब आगे का मैच 14 नवंबर को खेला जाएगा।

14 नवंबर को होगा आगे का मैच

बहरहाल, जितना मैच हुआ उसमें धोनी और सुमित की जोड़ी सामने वाली टीम पर पूरी तरह से हावी नजर आई। फाइनल में इनका मुकाबला कन्हैया और रोहित की जोड़ी से था। धोनी ने पहले सेट के दौरान जिस तरह का खेल दिखाया, वो कमाल का रहा। उनके सर्विसेज और स्मैश की जोरदार तारीफ हुई।

खास बात ये कि जैसे धोनी क्रिकेट में अपने विरोधियों का दिल जीत लेते थे, यहां भी वही करते दिखे। बहरहाल, उनके फाइनल मैच के फाइनल नतीजे के लिए अब 14 नवंबर का इंतजार करना होगा।

Tags: टी-20 विश्व कप, टीम इंडिया, महेंद्र सिंह धोनी,
Exit mobile version