IND vs ENG: जोस बटलर शर्मनाक हार के बाद इन खिलाड़ियो पर बुरी तरह से भड़के, इन्हें ठहराया इस हार का जिम्मेदार

जोस बटलरः भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) टी-20 सीरीज के बाद अब दोनों टीमों ने 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। जिसका पहला मैच 12 जुलाई को ओवल क्रिकेट स्टेडियम (OVAL CRICKET STADIUM) में भारतीय समय शाम 5ः30 बजे से खेला जा रहा था। भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम को पूरे तरीके से धराशायी कर दिया। 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने आसानी से 10 विकेट से जीत प्राप्त कर ली।
भारत से 10 विकेट के हार के बाद जोस बटलर बोले
भारत और इंग्लैंड के बीच धमाकेदार टी-20 सीरीज के बाद आज से वनडे मैचों की सीरीज की शुरूआत हुई। पहले मुकाबले में भारत ने शानदार तरीके से 10 विकेट से जीत प्राप्त कर ली हैं। इंग्लैंड की टीम चाहे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी आज हर चीज़ में स्ट्रगल करती नजर आई हैं। भारत से हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (JOSS BUTTLER) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-
” वास्तव में कठिन दिन … लेकिन हमें लॉर्ड्स में खेल के लिए खुद को जल्दी से धूल चटाना है। खराब परिस्थितियों में, हमें लगा कि यह स्विंग होगा। भारत ने परिस्थितियों का फायदा उठाया। टी 20 में और पावरप्ले में , उन्होंने शानदार गेंदबाजी की… [बुमराह] एक महान गेंदबाज है।
जिसके खिलाफ उतरना है। उसने आज शानदार गेंदबाजी की। यह कभी आसान नहीं होता जब आपको विकेट लेने के लिए मजबूर किया जाता है … मैंने गेंदबाजों को विकेट लेने की कोशिश करने के लिए जोखिम लेने के लिए कहा। “
जोस बटलर की टीम ने किया निराशाजनक प्रदर्शन
आज भारत के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड की टीम 50 ओवर के खेल में आधे ओवर तक ही पहुंच पायी। बल्लेबाजों की पारी शुरू होने से पहले ही खत्म होती नजर आई। भारत के गेंदबाजों ने आज कमाल का खेल दिखाया हैं। जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड की टीम को पवेलियन भेजने का काम किया हैं।
इंग्लैंड के तीन बड़े और शानदार बल्लेबाज जेसन रॉय (JASON ROY), जो रूट (JOE ROOT) और बेन स्टोक्स (BEN STOKES) अपना खाता तक नहीं खोल पाए। इंग्लैंड 110 के स्कोर पर ही ऑलआऊट हो गयी। भारत की बल्लेबाजी में इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज विकेट नहीं निकाल पाया। भारतीय टीम दबाव में बिल्कुल भी नहीं थी, और इस वजह से टीम ने 10 विकेट से जीत प्राप्त कर ली।
Tags: जसप्रीत बुमराह, जोस बटलर, भारत बनाम इंग्लैंड, रोहित शर्मा,