IND vs ENG: जोस बटलर ने भारत से 49 रनों से शर्मनाक हार के बाद इन खिलाड़ियों को ठहराया हार का जिम्मेदार, सीरीज के आखिरी मैच के बारे में कहीं यह बात

By Twinkle Chaturvedi On July 10th, 2022
IND vs ENG: जोस बटलर ने भारत से 49 रनों से शर्मनाक हार के बाद इन खिलाड़ियों को ठहराया हार का जिम्मेदार, सीरीज के आखिरी मैच के बारे में कहीं यह बात

रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की भारतीय टीम (INDIAN TEAM) और जोस बटलर (JOSS BUTTLER) की टीम इंग्लैंड (ENGLAND) एक साथ 3 मैचों की टी-20 खेल रही हैं। इस सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 9 जुलाई को एजबेस्टन (EDGBASTON) में भारतीय समय रात 7ः00 बजे से खेला जा रहा था। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (JOSS BUTTLER) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए हैं।

इंग्लैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के आगे 121 रन ही ऑल आऊट हो गयी। भारत ने 49 रनों से यह मुकाबला जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली हैं।

हम जैसा चाहते थे, वैसा नहीं खेल पाए- जोस बटलर

Image

भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच आज सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा था। इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में भारत के गेंदबाजों को परेशान किया। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने भी इसी का बदला लेते हुए इंग्लैंड की टीम को 121 रनों पर ऑलआऊट कर दिया। भारत से 49 रनों से हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (JOSS BUTTLER) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-

” बहुत निराशाजनक। हम जो चाहते थे उसके करीब कहीं नहीं खेले और हारने के लायक थे। गेंदबाज बेहतरीन थे खासकर ग्लीसन और जॉर्डन। जब भी आप पावरप्ले में तीन विकेट गंवाते हैं तो उसे पकड़ना मुश्किल होता है। सिर्फ विकेट ही नहीं, बल्कि वे लोग (ग्लीसन) आउट हुए, कुल मिलाकर शानदार शुरुआत।”

भारत ने शानदार गेंदबाजी की- जोस बटलर

इंग्लैंड ने सीरीज के पहले मैच में आखिरी में बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों से हारना पड़ा था। आज भी भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज क्रिज पर ज्यादा समय नहीं बिता पाया। जोस बटलर ने आगे बात करते हुए कहा-

“उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है, सीजे हमेशा दबाव वाले ओवर फेंकते हैं और आंकड़े कभी-कभी बादल सकते हैं कि वह क्या कर रहे हैं। हमारे पास इस पर विचार करने के लिए ज्यादा समय नहीं है क्योंकि अगला मैच कल है।”

सीरीज का आखिरी मैच कल 10 जुलाई को खेला जाएगा। भारत ने तो सीरीज पर कब्जा कर लिया हैं अब देखना होगा कि आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड पलटवार करेगी या फिर भारत अपना शानदार खेल बरकरार रखेगी।

Tags: जोस बटलर, भारत बनाम इंग्लैंड, रिचर्ड ग्लासेन, रोहित शर्मा,