IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच के लिए जसप्रीत बुमराह को दी गई टीम इंडिया की कमान, ऋषभ पंत बने उपकप्तान

भारत बनाम बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 1 जुलाई से खेले जानें वाले टेस्ट मैच के लिए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को भारतीय टीम (Team India) का कप्तान बना दिया गया है। जबकि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। अब आप सभी को इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह भारतीय टीम की कमान संभालते हुए नजर आने वाले हैं।
जसप्रीत बुमराह करेंगे भारत की कप्तानी
टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को प्रैक्टिस मैच के दौरान कोरोना हो गया था। लेकिन ऐसा माना जा रहा था कि वह इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले 5वें टेस्ट मैच से पहले रिकवर हो सकते हैं। इसलिए बोर्ड ने मैच के एक दिन पहले तक इंतजार किया। लेकिन अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई ने खुद आधिकारिक पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि कर दी है कि इस अहम मैच में टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) करने मैदान पर उतरेंगे।
इतना ही नहीं टेस्ट टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। हालांकि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि टीम इंडिया (Team India) के पास रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में विराट कोहली (Virat Kohli), चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो इंग्लैंड की परिस्थिति को अच्छी तरह समझते हैं और ड्रेसिंग रूम में ये भारत के काफी काम आने वाला है।
NEWS 🚨 – @Jaspritbumrah93 to lead #TeamIndia in the fifth Test Match against England.@RishabhPant17 will be the vice-captain for the match.#ENGvIND pic.twitter.com/ueWXfOMz1L
— BCCI (@BCCI) June 30, 2022
35 साल बाद दोहराया जाएगा इतिहास
गौरतलब है कि, इस साल फरवरी में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कमान सौंपी गई थी। मार्च 1987 में कपिल देव (Kapil Dev) के बाद से किसी भी तेज गेंदबाज ने टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी नहीं संभाली थी। ऐसे में जसप्रीत बुमराह को 1 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट के लिए आधिकारिक तौर पर भारतीय टीम के कप्तान बन गए हैं। ऐसे में 35 साल बाद टीम इंडिया की कप्तानी किसी तेज़ गेंदबाज़ के हाथों में होगी।
Tags: इंग्लैंड, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह,