IND vs ENG: उमरान मलिक समेत इन 4 खिलाड़ियों की टीम में हुई वापसी तो फैंस हुए खुश
IND vs ENG: रोहित शर्मा ने बेंच की ताकत आजमाने के लिए कर डाले 4 बड़े बदलाव, सोशल मीडिया में फैंस ने दी जमकर प्रतिक्रिया

उमरान मलिकः भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही हैं। जिसका आज तीसरा और आखिरी मुकाबला ट्रेंट ब्रिज (TRENT BRIDGE) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जा रहा हैं। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने सीरीज के दोनों मुकाबलों में इंग्लैंड को करारी हार दी हैं। भारत इस वक्त सीरीज में 2-0 से आगे चल रही हैं। सीरीज के आज तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (JOSS BUTTLER) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं।

आज भारतीय टीम एक साथ चार बदलावों के साथ उतरी हैं। जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) की जगह उमरान मलिक (UMRAN MALIK) को प्लेइंग 11 में रखकर टीम ने काफी बड़ा बदलाव किया हैं। साथ ही पिछले मैचों में भारत की जीत के विनर रहे खिलाड़ी भी आज के मैच से बाहर हैं।

उमरान मलिक समेत इन खिलाड़ियों की हुई टीम में वापसी

भारत और इंग्लैंड आज 10 जुलाई को सीरीज का आखिरी मुकाबला खेल रही हैं। आज भारतीय टीम काफी बड़े बदलावों के साथ मैदान में उतरी हैं। भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH), भुवनेश्वर कुमार (BHUVI) और युजवेंद्र चहल (YUZI CHAHAL) खेलते दिखाई नहीं देंगे।

हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) भी आज प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं है। आज भारतीय टीम ने एक साथ चार बदलाव किए हैं। आज उमरान मलिक (UMRAN MALIK), आवेश खान (AVESH KHAN), रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI) और श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) टीम से जुड़े हैं।

भारत के बदलावों को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया में जमकर प्रतिक्रिया दी हैं। कुछ फैंस को बदलाव अच्छे लग रहे हैं। वहीं कुछ फैंस इससे खुश नहीं हैं। उनका कहना हैं बदलाव ठीक हैं पर एक साथ इतने सारे बदलाव टीम को मुसीबत में डाल सकते हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने बेंच की ताकत को आजमाने के लिए यह फैसला लिया हैं। देखना होगा कि बदली टीम आज कैसा गेम दिखाने में कामयाब रहेगी।

यहां देखें फैंस के ट्वीट