IND vs ENG: रोहित शर्मा के आगे बुरी तरह फेल हुई इंग्लैंड की टीम, भारत के 10 विकेट से जीत के बाद सोशल मीडिया में फैंस ने लिए खूब मजे
IND vs ENG: रोहित शर्मा के आगे बुरी तरह फेल हुई इंग्लैंड की टीम, भारत के 10 विकेट से जीत के बाद सोशल मीडिया में फैंस ने लिए खूब मजे

रोहित शर्माः भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) टी-20 सीरीज के बाद अब दोनों टीमों ने 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। जिसका पहला मैच 12 जुलाई को ओवल क्रिकेट स्टेडियम (OVAL CRICKET STADIUM) में भारतीय समय शाम 5:30 बजे से खेला जा रहा था। भारत के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम को पूरे तरीके से धराशायी कर दिया।

इंग्लैंड की टीम आज 50 ओवर के खेल में 25 ओवर तक ही टिक पाई। इंग्लैंड ने भारत को 111 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने मिलकर इस लक्ष्य की प्राप्ति कर इंग्लैंड को पहले मैच में धुल चटा दी। भारत ने पहला मुकाबला 10  विकटों से जीत लिया हैं। भारत की इस जीत पर फैंस जमकर खुशियां मना रहे हैं।

रोहित शर्मा की कप्तानी में इंग्लैंड के छुटे पसीने, फैंस ने लिए खूब मजे

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय टीम उनके फैसले पर पूरी तरह से खड़ी होती नजर आई हैं। जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) की कमाल की गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड की टीम पूरी तरह से फ्लॉप हो गई। इंग्लैंड मात्र 110 रन बनाकर ऑलआऊट हो गयी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने अपनी सादगी और शालीनता भरी पारी से भारत को मैच जीतवा दिया। रोहित शर्मा ने आज 76 रनों और शिखर धवन ने 31 रनों की पारी खेली। भारतीय फैंस आज भारत के खेल से काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। सोशल मीडिया में फैंस जमकर भारतीय टीम की तारीफ कर रहे हैं। और मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

यहां देखें फैंस के टि्वट