IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में रोहित शर्मा के साथ ये खिलाड़ी करेगा पारी की शुरूआत, टीम मैनजमेंट लेगा बड़ा फैसला

इंग्लैंड दौरे पर गई भारत की टीम (Team India) अब शनिवार यानी 9 जुलाई को 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेलने वाली है। दोनों मैचों के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत गुरुवार को हुई थी, पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान टीम इंग्लैंड को 50 रनों से बड़ी शिकस्त दी थी। टीम इंडिया (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रनों स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में इंग्लिश टीम सिर्फ 148 रनों पर सिमट गई।
अब इंग्लैंड और भारत दूसरे टी20 मैच के लिए बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में भिड़ने वाली है। चलिए इस मुकाबले से पहले जानते हैं टीम इंडिया की ओर से कौन-से बल्लेबाज पारी की शुरूआत करते हुए नजर आ सकते हैं।
रोहित शर्मा और ईशान किशन करेंगे पारी की शुरूआत

भारत की तरफ से दूसरे मुकाबले में पारी की शुरूआत करते हुए ईशान किशन और कप्तान रोहित शर्मा (Ishan and Rohit Sharma) को देखा जा सकता है। दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के खेल से अच्छे से वाकिफ हैं, क्योंकि ईशान आईपीएल (IPL) में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए उतरते हैं और टीम इंडिया (Team India) के लिए भी दोनों को ओपनिंग में बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। दाएं और बाएं का कॉम्बिनेशन इंग्लैंड के गेंदबाजों को काफी परेशान कर सकता है।
ईशान किशन और कप्तान रोहित शर्मा को सीरीज के पहले मुकाबले में भी आगाज करते हुए देखा गया था। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ओपनिंग जोड़ी में कोई फेरबदल नहीं करना चाहेगा। हालांकि पिछले मुकाबले में दोनों खिलाड़ी टीम को अच्छी शुरूआत नहीं दिला पाए थे। जिसके लिए यह दोनों खिलाड़ी जाने जाते हैं। ऐसे में दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी पारी खेलने की पूरी कोशिश करेंगे।
भारत की निगाहें सीरीज जीतने की ओर

दरअसल, इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND) के सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे चल रही है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बतौर कप्तान अपना पहला मुकाबला विदेशी धरती पर खेला जहाँ भारत को जीत नसीब हुई। बतौर कप्तान रोहित ने लगातार 13 टी20 मुकाबले जीत लिए हैं। ऐसे में अब कप्तान रोहित की निगाहें दूसरे मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर होंगी।
दूसरे टी20 मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

इंग्लैंड टीम: जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), डेविड मालन, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, टायमल मिल्स, रीस टॉपली, मैथ्यू पार्किंसन।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।
Tags: IND vs ENG, ईशान किशन, रोहित शर्मा,