IND vs ENG: रोहित शर्मा की ये 3 बड़ी गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी, सीरीज के आखिरी मुकाबले में झेलनी पड़ी हार

रोहित शर्माः भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही हैं। जिसका आज तीसरा और आखिरी मुकाबला ट्रेंट ब्रिज (TRENT BRIDGE) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जा रहा था। आज इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रनों का लक्ष्य भारत को दिया था। भारतीय टीम शुरूआत में जल्दी विकेट खोती नजर आई। सूर्यकुमार यादव ने भारत को गेम में बनाए रखने में पूरी मदद की।
आज उन्होंने 117 रनों की धुआंधार पारी खेली। पर फिर भी भारत ने 17 रनों से यह मुकाबला हारना पड़ा। भारत भले ही आज का मुकाबला हार गई हो, लेकिन भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने सीरीज में 2-1 से अपने नाम की हैं। आज तीन ऐसे कारण रहे जिसकी वजह से भारतीय टीम को सीरीज का आखिरी मुकाबला हारना पड़ा।
1. रोहित शर्मा ने टीम में किए एक साथ 4 बदलाव

आज भारतीय टीम एक साथ 4 बड़े बदलाव के साथ नजर आई। रोहित शर्मा ने बेंच की ताकत आजमाने के लिए बड़े बदलाव किए। आज जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH), युजवेंद्र चहल (YUZI CHAHAL), भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) और हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) ये खिलाड़ी टीम से गायब थे।
आज इनकी जगह पर उमरान मलिक (UMRAN MALIK), रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI), आवेश खान (AVESH KHAN) और श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) को टीम में जगह मिली। आज भारतीय टीम की गेंदबाजी पूरी तरह लड़खड़ाई जिसके कारण इंग्लैंड ने 215 रन बना लिए।
हार्दिक पंड्या के रूप में एक ऑलराऊंडर मिलता था। उसे भी टीम ने गंवा दिया। रोहित शर्मा बेशक बदलाव कर सकते थे। लेकिन एक साथ चार बदलाव ने टीम को काफी ज्यादा मुसिबत में डाला।
2. भारतीय टीम ने खोए जल्दी विकेट

इंग्लैंड द्वारा निर्धारित 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम जल्दी विकेट खोती नजर आई। भारत ने पहले अपने ओपनर ऋषभ पंत (RISHABH PANT) को 1 रन के स्कोर पर खोया। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए। अच्छे नजर आ रहे थे लेकिन उन्हें भी 11 रन के स्कोर पर आऊट होना पड़ा।
कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) भी 11 रन के स्कोर पर ही आऊट हो गए। कोई भी टीम जब 200 से ज्यादा रन का पीछा करने उतरती हैं, महत्वपूर्ण रहता है टीम के ऊपरी बल्लेबाजों का चलना। जो आज भारतीय टीम में नहीं हुआ। जिसके कारण भारत को मैच हारना पड़ा।
3. गेंदबाजों ने नहीं दिखाई आक्रमकता

आज भारतीय गेंदबाजों ने जी खोल के इंग्लैंड को रन दिए हैं। रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने 45 रन, उमरान मलिक (UMRAN MALIK) ने 56 रन, हर्षल पटेल ने 35 रन रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI) ने 30 रन, आवेश खान जो अच्छी बॉलिंग करते दिख रहे थे, आज 4 ओवर में 43 रन दे दिए हैं।
आज भारत की गेंदबाजी में कोई आक्रमकता नहीं दिखी। ऐसा लग रहा था कि भारतीय गेंदबाज अपने आप को बचाकर रखते हुए गेंदबाजी कर रहे हैं। भारत की ढिली गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड ने 215 रन बनाए। जवाब में भारत लक्ष्य का पीछा नही कर पाई।
Tags: भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रविंद्र जडेजा, रोहित शर्मा,