IND vs ENG: इंग्लैंड के हाथो करारी हार से टीम इंडिया पर भड़के रवि शास्त्री, ‘डर’ को बताया हार की असली वज़ह

By Akash Ranjan On July 6th, 2022
IND vs ENG: इंग्लैंड के हाथो करारी हार से टीम इंडिया पर भड़के रवि शास्त्री, 'डर' को बताया हार की असली वज़ह

इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबास्टन में खेले गये सीरीज के आखिरी मुकाबले में जो रूट (Joe Root) और जॉनी बेयर्स्टो (Jonny Bairstow) की शतकीय पारी ने भारत के मुंह से जीत छीन ली। आखिरी मुकाबले में 7 विकेट से शिकस्त देकर मुकाबले के साथ साथ इंग्लैंड की टीम ने सीरीज भी 2-2 से ड्रॉ करने में कामयाब रही। टीम इंडिया (Team India) के इस हार पर पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) टीम के निराशाजनक प्रदर्शन से काफी हताश हुए। इसी के साथ इन्होंने टीम को फटकार लगाते हुए अपना बयान भी दिया।

टीम के प्रदर्शन से नाखुश हुए रवि शास्त्री

एजबेस्टन में खेले गये सीरीज के आखिरी टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच के तीन दिन टीम इंडिया इंग्लैंड पर हावी रही लेकिन चौथे दिन इंग्लैंड की टीम कमबैक करते हुए भारतीय गेंदबाजों के ऊपर हावी हो गयी और आखिरी दिन जो रूट और जॉनी बेयर्स्टो ने मिलकर टीम को जीत की कतार में लाकर खड़ा कर दिया।

टीम इंडिया (Team India) के इस निराशाजक प्रदर्शन से पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) नाखुश दिखाई दिए। उनका मानना है कि भारत के डरपोक और रक्षात्मक रवैय्या के चलते ही इंग्लैंड की टीम मैच में वापसी करने में कामयाब रही।

टीम इंडिया पर भड़के शास्त्री

टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का मानना है कि टीम इंडिया के डरपोक और रक्षात्माक रवैय्या के वजह से ही इंग्लैंड ने भारत की झोली से जीत छीनने में कामयाब रही। एजबास्टन में स्काई स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने कहा कि,

“मुझे लगता है कि ये बेहद ही निराशाजनक है। वो इंग्लैंड को इस मुकाबले से बाहर कर सकते थे। उन्हें दो सत्रो में बल्लेबाजी करने की जरूरत थी और मुझे लगता है कि वो काफी रक्षात्मक थे। वो डरपोक होकर खेले, खासकर लंच के बाद।”

रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि,

“यहां तक की उन विकेटो को खोने के बाद भी वे कुछ मौके ले सकते थे। खेल के उस चरण में रन महत्वपूर्ण थे और मुझे लगा कि वे बस एक शेल में चले गये और उन विकेटों को बहुल जल्दी खो दिया। इंग्लैंड को ये रन चेज करने के लिए पर्याप्त समय मिल गया।”

पिछले साल शास्त्री थे टीम के कोच

रवि शास्त्री (Ravi Shastri) साल 2021 में भारतीय टीम के मुख्य कोच थे जब टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई थी लेकिन फिर भारतीय खेमे में कोविड-19 के कई मामले आने के बाद दौरे को रद्द कर दिया गया था। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने भारत के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पर रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने फील्डर्स को रक्षात्मक तरीके से सजाकर बल्लेबाजों के लिए स्ट्राइक रोटेट करना आसान कर दिया।

Tags: IND vs ENG, इंग्लैंड, रवि शास्त्री,
Exit mobile version