IND vs ENG: खराब बल्लेबाजी ने डूबोई भारतीय टीम की नईया भारत की खराब बल्लेबाजी देख सोशल मीडिया में जमकर भड़के फैंस
IND vs ENG: शिखर धवन और ऋषभ पंत पर बुरी तरह से भड़के फैंस, इस दिग्गज को प्लेइंग 11 से बाहर करने की उठा दी मांग

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज के पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी हैं। सीरीज का दूसरा मैच 14 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम (LORDS CRICKET STADIUM) में भारतीय समय शाम 5ः30 बजे से खेला जा रहा था। कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर एक बार फिर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रनों का लक्ष्य भारत को दिया। भारतीय टीम रन चेज में काफी जल्दी विकेट खोती नजर आई। भारत 10 विकेट खोकर 146 रन बना पाई। भारत  100 रनों से यह मुकाबला हार चुकी हैं। भारतीय टीम के हार के बाद फैंस सोशल मीडिया में इस तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

भारत की बल्लेबाजी क्रम को फैंस ने किया जमकर ट्रोल

भारतीय टीम को इंग्लैंड ने 247 रनों का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम जल्दी विकेट खोती नजर आई। भारत की ओपनिंग जोड़ी भी पूरी तरह से फ्लॉप रही। विराट कोहली अच्छी  शुरूआत करते दिखे मगर जल्दी विकेट गंवा दिया। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ये भी भारतीय टीम की कोई मदद नहीं कर पाए।

रन चेज में अगर बल्लेबाजी ऑर्डर फ्लॉप रहती हैं तो , टीम को अमूमन मैच हारने ही पड़ते हैं। भारत के साथ भी यहीं हुआ टीम विकटें खोती चली गई। और टीम मैच हार गई। मगर भारत रनों 100 से यह मुकाबला हार गई। भारत की हार के बाद सोशल मीडिया में फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यहां देखें फैंस के ट्विवट