मिताली राज और हरमनप्रीत कौर जो नहीं कर सकी अब शेफाली वर्मा करेंगी वो कारनामा, इंग्लैंड के खिलाफ जीतेंगी ICC ट्रॉफी

By Adeeba Siddiqui On January 28th, 2023
भारत

अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है. बीते दिन यानी 27 जनवरी को इसका सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. पहले सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड एक दुसरे के सामने थी जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त थमाते हुए एक तरफा जीत अपने नाम कर ली और फाइनल में अपनी जगह बना ली है. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रनों तक पहुंची थी.

वहीं लक्ष्य को चेज करते हुए भारत ने 110 रन बनते हुए 8 विकेट से न्यूजीलैंड की टीम को हार थमाई थी. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में जीत अपने नाम करते हुए इंग्लैंड की टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इंग्लैंड ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात देते हुए जगह बनाई है.

सेमीफाइनल मैच का हाल

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो इसमें इंग्लैंड ने बाजी मार ली. टॉस में बाज़ी मारते हुए इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. वहीं पहल बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 99 रनों का स्कोर बनाया.

ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड द्वारा दिए गए 100 रनों के लक्ष्य को चेज करने उतरी और 20 ओवर में 96 रनों का स्कोर बनाते हुए ऑल आउट हो गई. इसी के साथ इंग्लैंड की टीम को 3 रनों से जीत अपने नाम कर ली. इसी जीत के साथ इंग्लैंड की टीम फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गई और ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

IND vs ENG: टूर्नामेंट का होगा फाइनल

भारत और इंग्लैंड की अंडर 19 महिला टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. इंग्लैंड ने जहां ऑस्ट्रेलिया को और भारत ने जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल करते हुए फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की है.

दोनों टीमें अपनी अपनी स्क्वाड के साथ मजबूती से एक दूसरे के खिलाफ टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए कल यानी 29 जनवरी को साउथ अफ्रीका के सेन्वेस पार्क में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:15 पर खेला जाएगा.

Tags: IND vs ENG, अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप,