IND vs ENG: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 34 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी को मौका

By Akash Ranjan On July 1st, 2022
IND vs ENG: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 34 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी को मौका

भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद इंग्लैंड की टीम (IND vs ENG) तीन टी20 और तीन वनडे मैच की सीरीज खेलेगी। सीमित ओवर्स की सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम घोषित कर दी है। इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) से संन्यास के बाद जोस बटलर (Jos Buttler) को टी20 और वनडे टीम की कमान मिली है। टी20 के लिए 14 खिलाड़ी और वनडे के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया गया है।

भारत के खिलाफ जारी टेस्ट मैच खेल रहे बेन स्टोक्स, जो रूट और जॉनी बेयरस्टो को टी20 के लिए आराम दिया गया है। 7 जुलाई को तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। 12 जुलाई को पहला वनडे मैच खेला जाएगा। भारत ने गुरुवार को इन दोनों सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी थी।

जोस बटलर होंगे इंग्लैंड के कप्तान

इंग्लैंड के पुरुषों के चयन पैनल ने भारत के खिलाफ 7 जुलाई से एजेस बाउल और इस महीने के अंत में एकदिवसीय मैचों की टी 20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया। जोस बटलर (Jos Buttler) इस दौरान टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। उन्हें हाल ही व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है।

34 साल के गेंदबाज को मौका

34 साल के अनकैप्ड तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन (Richard Gleeson) को टी20 टीम में जगह मिली है। उन्होंने अभी तक 64 टी20 मैच में 70 विकेट लिए हैं। मई में उन्होंने टी20 ब्लास्ट के मुकाबले में 33 रन देकर 5 विकेट लिए थे। यह उनका करियर बेस्ट प्रदर्शन है। आदिल रशीद को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मक्का की हज यात्रा करने के लिए दोनों सीरीज से छुट्टी मिल गई है। मैथ्यू पार्किंसन इंग्लैंड के फ्रंटलाइन स्पिनर होंगे।

ये है इंग्लैंड की टी 20 टीम

जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, हैरी ब्रुक, सैम कुरेन, रिचर्ड ग्लीसन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, टाइमल मिल्स, मैथ्यू पार्किंसन, जेसन रॉय, फिल साल्ट, रीस टोपले, डेविड विली

T20 सीरीज का शेड्यूल:

पहला T20I: इंग्लैंड बनाम भारत, गुरुवार 7 जुलाई 2022, एजेस बाउल (शाम 6.00 बजे शुरू)

दूसरा T20I: इंग्लैंड बनाम भारत, शनिवार 9 जुलाई 2022, एजबेस्टन (दोपहर 2.30 बजे)

तीसरा T20I: इंग्लैंड बनाम भारत, रविवार 10 जुलाई 2022, ट्रेंट ब्रिज (दोपहर 2.30 बजे)

इंग्लैंड का वनडे स्क्वॉड –

जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जोनाथन बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, क्रेग ओवरटन, मैथ्यू पार्किंसन, जो रूट, जेसन रॉय, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली

इंग्लैंड बनाम भारत वनडे सीरीज शेड्यूल

इंग्लैंड बनाम भारत पहला वनडे, मंगलवार 12 जुलाई, किआ ओवल, (शाम 5:30 बजे शुरू)
इंग्लैंड बनाम भारत दूसरा वनडे, गुरुवार 14 जुलाई, लॉर्ड्स (शाम 5:30 बजे शुरू)
इंग्लैंड बनाम भारत तीसरा वनडे, रविवार 17 जुलाई, अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड (दोपहर 3:30 बजे शुरू)

Tags: IND vs ENG, jos butler, इंग्लैंड स्क्वॉड,
Exit mobile version