IND vs ENG: इंग्लैंड की टीम से दूसरे टी20 मैच में ये 2 खिलाड़ी करेंगे पारी की शुरुआत, भारत के खिलाफ कहर बरपाने में है माहिर

By Akash Ranjan On July 10th, 2022
IND vs ENG: इंग्लैंड की टीम से दूसरे टी20 मैच में ये 2 खिलाड़ी करेंगे पारी की शुरुआत, भारत के खिलाफ कहर बरपाने में है माहिर

इंग्लैंड दौरे पर गई भारत की टीम (Team India) अब शनिवार यानी 9 जुलाई को 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेलने वाली है। दोनों मैचों के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत गुरुवार को हुई थी, पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान टीम इंग्लैंड को 50 रनों से बड़ी शिकस्त दी थी। टीम इंडिया (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रनों स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में इंग्लिश टीम सिर्फ 148 रनों पर सिमट गई।

अब इंग्लैंड और भारत दूसरे टी20 मैच के लिए बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में भिड़ने वाली है। चलिए इस मुकाबले से पहले जानते हैं इंग्लैंड की ओर से कौन-से बल्लेबाज पारी की शुरूआत करते हुए नजर आ सकते हैं।

भारत के खिलाफ ऐसी होगी इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी

भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले के लिए इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी में शायद ही कोई बदलाव देखने को मिले। कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) के साथ जेसन रॉय (Jason Roy) ओपनिंग कर सकते हैं। दोनों ही बल्लेबाज भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में रन बनाने में फ्लॉप रहे थे। जहां जोस बटलर (Jos Buttler) बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गये थे तो वहीं जेसन रॉय महज 4 रन ही बनाने में कामयाब रहे थे।

बता दें कि इंग्लैंड के टी20 के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) फिलहाल अपने शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स (RR)के लिए बल्लेबाजी करते हुए बटलर ने ऑरेंज कैप जीता था तो इसके बाद नीदरलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में भी इनके बल्ले से शतक की बरसात हुई थी।

लेकिन भारत के खिलाफ पहले टी20 में बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद दूसरे मुकाबले में ये विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए कमबैक कर सकते हैं। दूसरे टी20 को जीतने के लिए इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी को संभलकर और एक बड़ी पारी खेलने की जरूरत है। इंग्लैंड को इस मुकाबले में अपने कप्तान बटलर से एक कप्तानी पारी की उम्मीद है।

दूसरे टी20 मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

इंग्लैंड टीम: जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), डेविड मालन, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, टायमल मिल्स, रीस टॉपली, मैथ्यू पार्किंसन।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।

Tags: IND vs ENG, इंग्लैंड, ओपनिंग जोड़ी,
Exit mobile version