IND vs ENG: भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में इंग्लैंड टीम की ये होगी सलामी जोड़ी, एक ने तो भारत की नाम में कर रखा है दम

By Akash Ranjan On July 12th, 2022
IND vs ENG: भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में इंग्लैंड टीम की ये होगी सलामी जोड़ी, एक ने तो भारत की नाम में कर रखा है दम

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज अब खत्म हो चुकी है, जिसे भारत ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है। अब टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया (Team India) को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 12 जुलाई को खेला जाएगा। एक बार फिर से टीम की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में होगी।

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेली गई टी20 सीरीज पर अगर हम नजर डालें तो तीनों मुकाबलों में ही भारत का दबदबा रहा है। तीसरे मुकाबले में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। इस सीरीज का पहला वनडे केनिंग्टन ओवल (The Kia Oval), लंदन में खेला जाएगा। ऐसे में आइये जानते हैं कि पहले वनडे मैच में मौसम की क्या भूमिका रहेगी।

जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय होंगे इंग्लैंड की सलामी जोड़ी

जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय होंगे इंग्लैंड की सलामी जोड़ी

बता दें कि इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में कई दिगज्ज खिलाड़ी वापसी कर चुके हैं। इसमें जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow), जो रूट (Joe Root) और बेन स्टोक्स (Ben Stokes) शामिल हैं। 1 जुलाई को एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने शतकीय पारी खेली थी। उनके बीच पांचवें विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ पार्टनरशिप हुई थी।

जॉनी बेयरस्टो के इस शानदार फॉर्म को देखते हुए इंग्लैंड की टीम जेसन रॉय के साथ पारी की शुरुआत करने भेज सकती है। दोनों ने इससे पहले भी इंग्लैंड की सलामी जोड़ी बन कर विपक्षी टीमों पर कहर ढाया है। वहीं दोनों बल्लेबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वह वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ बड़ी चुनौती बन सकते हैं। ऐसे में, टीम इंडिया के लिए इंग्लिश टीम से पार पाना आसान नहीं होगा।

हेड-टू-हेड में कौन-किस पर भारी?

हेड-टू-हेड में कौन-किस पर भारी?

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 103 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें 55 मैचों में भारतीय टीम को जीत हासिल हुई है जबकि 43 मैचों में इंग्लैंड ने बाजी मारी है। इसके अलावा तीन मैच बेनतीज़ा रहे हैं जबकि दो मैच में दोनों टीमों के बीच ड्रा रहे हैं। अगर बात करें इंग्लैंड के घरेलू प्रदर्शन की तो 22 मुकाबलों में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को अपनी सरजमीं पर हराया है।

मालूम हो कि इंग्लैंड विश्व की एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक टोटल स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इसी साल इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के एक मैच में 498 रन बनाये थे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, लियाम लिविंगस्टोन, बेन स्टोक्स, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, मैट पार्किंसन, रीस टॉपली।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

Tags: IND vs ENG, इंग्लैंड, सलामी जोड़ी,
Exit mobile version