IND vs ENG: टेस्ट मैच के पहले ही दिन भारतीय टीम से हो गई ये 3 बड़ी गलतियां, विरोधी टीम ने उठाए जमकर फायदे

By Twinkle Chaturvedi On July 2nd, 2022
IND vs ENG: श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यरः भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच पिछले साल खेली गयी टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच आज 1 जुलाई को 3 बजे से एजेब्सटन (EDGBASTON) में खेला जा रहा हैं।  इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (BEN STOKES) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आज तीसरे सेशन के अंत तक 7 विकेट के नुकसान पर 338  रन बना लिए हैं।

आज ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने  भारत को कमजोर स्थिति से निकालते और संभालते हुए शानदार पारी खेली हैं। टेस्ट के पहले दिन में भारतीय टीम द्वारा ये तीन गलतियां हुई हैं।

1. पुजारा की जगह किसी और को देनी थी ओपनिंग की जिम्मेदारी

इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच की पहली इनिंग में पुजारा (C PUJARA) मात्र 13 रन बनाकर आऊट हो गए। पुजारा शुरूआत में संयम बरतते हुए खेल रहे थे, लेकिन आखिर में उन्हें जेम्स एंडरसन (JAMES ANDERSON) के हाथों आऊट होना ही पड़ा। पुजारा इससे पहले भी इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पिछले चारों मुकाबलों में 4,9,1 और 4 के स्कोर पर आऊट हो चुके हैं। कोच और कप्तान किसी और को भी ओपनिंग की जिम्मेदारी दे सकते थे।

अभ्यास मैच में केएस भरत (KS BHARAT) के अच्छा करने के बाद कहा जा रहा था कि वो ओपनिंग करते दिख सकते थे। लेकिन भरत को प्लेइंग 11 में भी जगह नहीं मिली हैं। ओपनिंग बल्लेबाजों के आऊट होने के बाद भारत को दबाव से गुजरना पड़ा। टीम मेनेजमेंट पुजारा की जगह किसी और को ओपनिंग के लिए भेजने की कोशिश कर सकती थी और एक सच बात यह भी हैं कि आज भारत को कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की भी कमी खली हैं, रोहित का ओपनिंग में होना भारत को अलग ही मजबूती देता था।

2. विराट कोहली का विकेट

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (VIRAT KOHLI) जिनके कप्तानी में ही इस सीरीज में भारत अभी 2-1 से आगे हैं। एक बार फिर भारतीय फैन को उम्मीद थी कि विराट आज अच्छी पारी खेलते हुए दिखाई देंगे मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। विराट जब बल्लेबाजी के लिए आए तो फिर बारिश शुरू हो गई फिर जब दूसरे सेशन की शुरूआत हुई तो विराट मात्र 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

विराट के इंग्लैंड के गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स ने अपना शिकार बनाया हैं। विराट जैसे खिलाड़ियों के आऊट होने के बाद टीम दबाव में जरूर आई थी। लेकिन ऋषभ पंत की बल्लेबाजी ने भारत को दबाव से निकालने का काम किया। अब विराट कोहली के फैंस और भारतीय फैंस को फिर से उनके बल्ले से निकली अच्छी बल्लेबाजी के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

3. श्रेयस अय्यर का जारी हैं तेज गेंदबाज के खिलाफ खौफ

आज भारत की पारी में श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) अच्छी शुरूआत करते दिखे मगर उसको आगे लेकर ना जा सकें। श्रेयस अय्यर 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर जेम्स एंडरसन की गेंद पर आऊट हो गए। इससे पहले भी श्रेयस साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में तेज गेंदबाजों के आगे कमजोर पड़ते नजर आए हैं और आज इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की शुरूआत के पहले दिन में ऐसा ही हुआ।

श्रेयस अय्यर तेज गेंदबाजों के आगे शॉर्ट बॉल पर आऊट हो गए। स्टंप के पीछे खड़े सैम बिलिंग्स ने एक हाथ से कैच को पकड़ कर श्रेयस अय्यर की छोटी सी पारी का अंत किया। अब सच में श्रेयस को अपनी इस कमजोरी पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने की जरूरत हैं। वर्ना हर बार विरोधी टीम उनकी कमजोरी को हथियार बना लेगी।

 

Tags: केएस भरत, चेतेश्वर पुजारा, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर,
Exit mobile version