IND vs ENG: प्लेयर ऑफ द मैच भुवनेश्वर कुमार ने किस सवाल पर कहा, ‘मैं इसका जवाब नहीं देता सॉरी’?

By Akash Ranjan On July 10th, 2022
IND vs ENG: प्लेयर ऑफ द मैच भुवनेश्वर कुमार ने किस सवाल पर कहा, ‘मैं इसका जवाब नहीं देता सॉरी'?

इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND 2nd T20) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में खेला गया। इस मैच में कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान जोस बटलर और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आमने-सामने थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य दिया।

जवाब में इंग्लैंड की टीम महज़ 121 रनो पर ऑल आउट हो गई और भारत ने 49 रनो से मैच जीत लिया। इस जीत के बाद भारत ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी 2 -0 से जीत ली है। मैच में घातक गेंदबाज़ी करने के लिए भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को प्लेयर ऑफ दा मैच से नवाज़ा गया।

प्लेयर ऑफ द मैच भुवनेश्वर कुमार

प्लेयर ऑफ दा मैच भुवनेश्वर कुमार

प्लेयर ऑफ दा मैच भुवनेश्वर कुमार

इस मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने इंग्लैंड की पारी की पहली गेंद पर ही जेसन रॉय (Jason Roy) को गोल्डन डक पर बोल्ड किया। ऐसे दूसरी बार हुआ है जब भुवनेश्वर ने T20I में पहली गेंद पर ही विकेट चटकाया हो। तीन ये कारनामा कर चुके श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज नुवान कुलशेखरा (Nuwan Kulasekara) इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।

उनके अलावा टिम साउदी (Tim Southee), डेविड विली (David Willey) और मशरफे मुर्तजा (Mashrafe Mortaza) पहली गेंद पर दो-दो बार विकेट अपने नाम कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार का भी नाम शामिल हो गया है।

जेसन रॉय का विकेट लेते ही भुवनेश्वर कुमार टी20 इंटरनेशनल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप के पहले ओवर में 14 विकेट लिए हैं। उन्होंने इस रेस में इंग्लैंड के डेविड विली को पछाड़ दिया है, जिनके नाम पहले ओवर में 13 विकेट हैं।

प्लेयर ऑफ द मैच भुवनेश्वर कुमार का बयान

प्लेयर ऑफ दा मैच भुवनेश्वर कुमार का बयान

प्लेयर ऑफ दा मैच भुवनेश्वर कुमार का बयान

प्लेयर ऑफ़ द मैच बनने के बाद भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने बताया कि गेंद जब स्विंग करती है तब मजा आता है। पिछले कुछ सालों में इंग्लैंड में यह ज्यादा नहीं बदला है। वहीं, जब उनकी चोट लेकर उनसे सवाल हुआ तो इसपर उन्होंने कोई जवाब देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि,

”जब गेंद स्विंग करती है तो आपको गेंदबाजी का मजा आता है। लेकिन अगर मैं गलत नहीं हूं तो पिछले कुछ सालों में इंग्लैंड में यह ज्यादा नहीं बदला है। मेरे लिए अच्छा है (कि सफेद गेंद लाल गेंद से ज्यादा स्विंग हो)।”

भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने आगे कहा,

प्लेयर ऑफ दा मैच भुवनेश्वर कुमार का बयान

प्लेयर ऑफ दा मैच भुवनेश्वर कुमार का बयान

”वह (बटलर) एक खतरनाक खिलाड़ी है और अगर वह पावरप्ले से आगे निकल जाते हैं तो बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं। अगर गेंद स्विंग करती है तो यह आपको अच्छा करने के लिए प्रेरित करती है और मैं अभी आश्वस्त हूं।”

अंत में जब उनसे उनके चोट को लेकर सवाल किया गया तब भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने कहा,

”मैं इसका जवाब नहीं देना चाहता और अगर मैं खेल रहा हूं तो सब कुछ सही है। अगर कोई मुझसे भारत में ऐसा ही पूछता है, तो मैं उसका जवाब नहीं देता सॉरी।”

Tags: IND vs ENG, प्लेयर ऑफ दा मैच, भुवनेश्वर कुमार,