IND vs ENG: मैन ऑफ द सीरीज बनकर भुवनेश्वर कुमार ने भरी अपनी वापसी की हुंकार, अब टी-20 विश्व कप 2022 में जगह हुई पक्की

By Twinkle Chaturvedi On July 11th, 2022
IND vs ENG: मैन ऑफ द सीरीज बनकर भुवनेश्वर कुमार ने भरी अपनी वापसी की हुंकार, अब टी-20 विश्व कप 2022 में जगह हुई पक्की

भुवनेश्वर कुमारः भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही हैं। जिसका आज तीसरा और आखिरी मुकाबला ट्रेंट ब्रिज (TRENT BRIDGE) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जा रहा था। आज इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रनों का लक्ष्य भारत को दिया था। भारतीय टीम शुरूआत में जल्दी विकेट खोती नजर आई। सूर्यकुमार यादव ने भारत को गेम में बनाए रखने में पूरी मदद की। आज उन्होने 117 रनों की धुआंधार पारी खेली। पर फिर भी भारत को 17 रनों से यह मुकाबला हारना पड़ा।

भारत भले ही आज का मुकाबला हार गई हो, लेकिन भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने सीरीज में 2-1 से अपने नाम की हैं। भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) को इस सीरीज में मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला हैं। भुवी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर टीम में अपनी स्थाई जगह बनाने में सफल हो रहे हैं।

मैन ऑफ द सीरीज बने भुवनेश्वर कुमार

India vs England: Bhuvneshwar Kumar's Deadly Inswinger To Dismiss Jos Buttler In 1st T20I. Watch | Cricket News

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज खत्म हो गई हैं। आज का मैच भारत हार गई हैं, लेकिन सीरीज में टीम ने धमाकेदार तरीके से जीत प्राप्त की हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने में सबसे बड़ी भूमिका भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) की रही हैं। भुवनेशेवर कुमार ने आईपीएल (IPL) के बाद से जब से भारत (INDIA) के लिए वापस से खेलना शुरू किया हैं।

भुवी तब से ही एक से बढ़कर एक मैच विनर की तरह प्रदर्शन करने में सफल हो रहे हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी-20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया हैं।  इंग्लैंड के खिलाफ भुवी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 मैचों में 4 विकेट अपने नाम किए हैं।

टी-20 विश्व कप के लिए भुवनेश्वर कुमार ने जगह की पक्की

Image

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दो मैचों में भुवनेश्वर ने गेंदबाजी की शुरूआत की और दोनों ही मैचों में उन्होने भारत को शानदार शुरूआत देते हुए विकेट अपने नाम की हैं। भुवी ने सीरीज के मैचों दो बार इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (JOSS BUTTLER) को अपना निशाना बनाया हैं। इंग्लैंड से पहले भी भुवी साऊथ अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ कहर बरपाते दिखे हैं।

भुवनेश्वर कुमार जिस प्रकार से पावरप्ले में गेंदबाजी करते हैं, ऐसा लगता हैं इस समय पर ही भारत आधा मैच जीत जाती हैं। भुवनेश्वर अपने पुराने फॉर्म में वापस लौट आएं। यह भारत के लिए सबसे खुशी की बात हैं। टी-20 विश्व कप के लिए जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) के बाद भुवी सबसे भरोसेमंद गेंदबाज बनते हुए नजर आ रहे हैं।

 

Tags: टी-20 विश्व कप, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, भुवनेश्वर कुमार,