IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले दिन का खेल समाप्त, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा की मदद से स्कोर हुआ 338/7

By Akash Ranjan On July 1st, 2022

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 5th) के बीच अधूरी टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच एजबेस्टन (Edgbaston Stadium) के मैदान में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-1 के अंतर से आगे है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) कप्तानी कर रहे है। पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक भारत ने सात विकेट गंवाकर 338 रन बनाए।

भारत ने की थी ख़राब शुरुआत

टॉस हार कर इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया (Team India) की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम इंडिया के दोनों ओपनर 18 ओवर में आउट हो गए। दोनों को इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने शिकार बनाया। लंच तक भारत ने 2 विकेट पर 53 रन बना लिए थे। लंच के बाद टीम इंडिया (Team India) की पारी और ज़्यादा लड़खड़ा गई।

हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) 53 गेंदों में 20 और विराट कोहली (Virat Kohli) 19 गेंदों में 11 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए। कोहली के आउट होने के बाद श्रेयस आए, आते ही उन्होंने तेज गति से रन बनाने शुरू किया और लगातार चौके लगाए। लेकिन इस पारी को बड़ी नहीं कर पाए, पांचवे विकेट के रूप में अय्यर (15) ही पवेलियन लौटे। जेम्स एंडरसन की गेंद पर सैम बिलिंग्स ने शानदार कैच लपका।

ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा बने संकटमोचक

98 रन पर 5 बल्लेबाज आउट होने के बाद टीम इंडिया पर दबाव बढ़ गया था, जिसे कम किया ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा की साझेदारी ने। ऋषभ पंत ने शानदार खेल खेला और अपना शतक पूरा किया। पंत ने 111 गेंदों में 146 रनो की पारी खेली। इसके बाद पंत अब भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले विकेट कीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

पंत का साथ दिया धाकड़ ऑल राउंडर रवींद्र (Ravindra Jadeja) जडेजा ने। आईपीएल 2022 के ख़राब प्रदर्शन के बाद और चोट से उभरने के बाद रवींद्र जडेजा ने ज़बरदस्त तरीक़े से फॉर्म में वापसी की है। जब टीम को सबसे ज़्यादा उनसे उम्मीद थी तभी रवींद्र जडेजा ने अपना जलवा दिखाया।

रविंद्र जडेजा ने अपना अर्धशतक पूरा किया, उन्होंने 109 गेंदों में 50 रन पूरे किए। अर्धशतक तक खेली पारी में उन्होंने 7 चौके लगाए। जडेजा 163 गेंदों पर 83 रन बना कर शमी के साथ नाबाद है। अब कल देखना होगा की जडेजा अपना शतक पूरा कर पाते है या नहीं।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11

एलेक्स लीज़, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), मैटी पॉट्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन

भारत की प्लेइंग 11

शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह (कप्तान)

Tags: IND vs ENG, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा,
Exit mobile version