IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के आखिरी मुकाबले में किसकी प्लेइंग 11 होगी दमदार, रोहित शर्मा कायम रखेंगे दबदबा या फिर जोस बटलर करेंगे पलटवार

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही हैं। जिसका आज तीसरा और आखिरी मुकाबला ट्रेंट ब्रिज में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने सीरीज के दोनों मुकाबलों में इंग्लैंड को करारी हार दी हैं। भारत इस वक्त सीरीज में 2-0 से आगे चल रही हैं। देखना दिलचस्प रहेगा कि सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड (ENGLAND) की टीम पलटवार करेगी या फिर भारतीय टीम अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखेगी। आइए जानते हैं कि सीरीज के आखिरी मैच में टीम किस प्लेइंग 11 के साथ नजर आएगी-
जोस बटलर या रोहित शर्मा किसकी टीम का होगा पलड़ा भारी
भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने शानदार तरीके से 50 रनों से जीत प्राप्त की थी। दूसरे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड भारत पर पलटवार करती दिख रही थी। लेकिन भारतीय टीम ने शानदार तरीके से इंग्लैंड को धूल चटा दी। पहले बल्लेबाजी में रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने नाबाद पारी से भारत को 170 के स्कोर पर पहुंचाया था। फिर भारत के गेंदबाजों ने शुरूआत से ही कहर बरपाते हुए इंग्लैंड को हराकर सीरीज अपने नाम कर ली।
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत के गेंदबाजी क्रम में कोई बदलाव की जरूरत नहीं हैं। लेकिन टीम दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) को ऋषभ पंत (RISHABH PANT) या दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) की जगह पर मौका दे सकती हैं, या फिर भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के ही आखिरी मुकाबले मे उतरती दिख सकती हैं।
इंग्लैंड की टीम के दो ही गेंदबाजों ने टीम को गेम में बनाए रखा था। जिसमें क्रिस जॉर्डन (CHRIS JORDAN) और 34 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले रिचर्ड ग्लासेन (RICHARD GLESSON) शामिल हैं। इंग्लैंड की टीम आखिरी मुकाबले में सेम प्लेइंग 11 के साथ ही नजर आने वाली हैं। देखना होगा कि आखिरी मुकाबले में किसकी जीत होगी, और कौन सहीं प्लेइंग को मौका देगा।
भारत और इंग्लैंड संभावित प्लेइंग 11
इंग्लैंड टीम: जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), डेविड मालन, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, रिचर्ड ग्लासेन, डेविज विली, मैथ्यू पार्किंसन।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार
Tags: जोस बटलर, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,