IND vs ENG: सीरीज जीतने के बाद रोहित शर्मा इन 2 खिलाड़ियों की तारीफ़ करते नहीं थके, कहा – ‘मुझे कभी नहीं लगा कि वे घबरा…’

By Akash Ranjan On July 18th, 2022
IND vs ENG: सीरीज जीतने के बाद रोहित शर्मा इन दो खिलाडियों की तारीफ़ करते नहीं थके, कहा - 'मुझे कभी नहीं लगा कि वे घबरा...'

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच रविवार 17 जुलाई यानी आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (Old Trafford Cricket ground) में तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीत कर गेंदबाज़ी का फैसला किया था।मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 45.5 में ऑल आउट हो कर 259 रन बनाये थे।

260 रनो का पीछा करते हुए टीम इंडिया (Team India) ने 42.1 में 261 रन बना लिए। और टी 20 सीरीज के बाद भारत ने 2-1 से वनडे सीरीज भी जीत ली है। वही इस मैच में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने क्या बोले आइये जानते है।

जीत के बाद क्या बोले रोहित शर्मा?

जीत के बाद क्या बोले रोहित शर्मा?

जीत के बाद क्या बोले रोहित शर्मा?

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में आगे थी लेकिन आखिरी मैच हार कर सीरीज ड्रा करवा बैठी। इसके बाद शुरु हुई टी20 सीरीज टीम इंडिया ने 2 -1 से कब्ज़ा कर ली और इसके बाद इंग्लैंड दौरे का समापन टीम इंडिया ने वनडे सीरीज पर भी 2-1 से कब्ज़ा कर के किया है ,वहीं भारत की इस शानदार जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि,

” बहुत ख़ुश हूं। यहां आकर हम सफ़ेद गेंद की टीम के रूप में कुछ हासिल करना चाहते थे, और हमने किया। आगे बढ़ने पर ऐसी चीज़ें हैं जिन्हें हमें सुधारने की ज़रूरत है लेकिन इस तरह की प्रयत्न से प्रसन्नता हो रही है जहां तक मुझे याद है कि हमें पिछली बार इस मैदान पर हार थमाई गई थी। यहां आना और मैच जीतना आसान नहीं है लेकिन जिस तरह से हमने पूरी सीमित ओवरों की सीरीज़ खेली वह शानदार थी।”

‘हार्दिक और ऋषभ के साथ देखने को मिला’

'हार्दिक और ऋषभ के साथ देखने को मिला'

‘हार्दिक और ऋषभ के साथ देखने को मिला’

मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आगे हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत के बारे में कहा कि,

“आज हमें हार्दिक और ऋषभ के साथ देखने को मिला। मुझे कभी नहीं लगा कि वे घबरा रहे हैं। उन्होंने अपना समर्थन किया और क्रिकेट शॉट खेले। वह हमारे (चहल) के लिए महत्वपूर्ण सदस्य हैं। उन्हें सभी प्रारूपों में गेंदबाजी करने का इतना अनुभव है। विश्व कप के बाद उनकी वापसी से काफी खुश हैं। हार्दिक भी। एक तरफ की बाउंड्री लंबी थी, वह बाउंसर फेंकता रहा और उसका इनाम पाता रहा।”

ऐसे जीती टीम इंडिया

ऐसे जीती टीम इंडिया

ऐसे जीती टीम इंडिया

मुश्किल परिस्थिति में टीम इंडिया (Team India) लगातार पिछड़ती हुई नजर आ रही थी। लेकिन ऋषभ पंत (125) और हार्दिक पांड्या(71) की जोड़ी को कुछ और ही मंजूर था। दोनों बल्लेबाजों ने अपनी पारी की शुरुआत में समय लेने के साथ धीमी गति से साझेदारी बनाना शुरू किया और लक्ष्य के करीब पहुंच कर आतिशी अंदाज में 133 रनों की साझेदारी की। अंत में ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ अंदाज में शतक जड़ा, जिसके बूते टीम इंडिया ने इस मैच को 5 विकेट से जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा कर लिया है।

Tags: IND vs ENG 3rd ODI, रोहित शर्मा,