IND vs ENG: प्लेयर ऑफ़ द मैच ऋषभ पंत ने खोल दिया शानदार बल्लेबाजी के पीछे का प्लान, कहा ‘मुझे ऐसे खेलने में मज़ा…’

By Akash Ranjan On July 18th, 2022
IND vs ENG: प्लेयर ऑफ़ द मैच ऋषभ पंत ने खोल दिया शानदार बल्लेबाजी के पीछे का प्लान, कहा 'मुझे ऐसे खेलने में मज़ा...'

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच रविवार 17 जुलाई यानी आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (Old Trafford Cricket ground) में तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीत कर गेंदबाज़ी का फैसला किया था। मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 45.5 में ऑल आउट हो कर 259 रन बनाये थे।

260 रनो का पीछा करते हुए टीम इंडिया (Team India) ने 42.1 में 261 रन बना लिए और टी 20 सीरीज के बाद भारत ने 2-1 से वनडे सीरीज भी जीत ली है। वही इस मैच में शानदार शतक लगाने के लिए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाज़ा गया। तो आइये जानते है मैच के बाद क्या कहा पंत ने।

प्लेयर ऑफ द मैच ऋषभ पंत का बयान

प्लेयर ऑफ द मैच ऋषभ पंत का बयान

मुश्किल परिस्थिति में टीम इंडिया (Team India) लगातार पिछड़ती हुई नजर आ रही थी। लेकिन ऋषभ पंत को कुछ और ही मंजूर था। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने ताबड़तोड़ अंदाज में शतक जड़ा, जिसके बूते टीम इंडिया ने इस मैच को 5 विकेट से जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा कर लिया। इसके बाद पंत ने मैच के बारे में कहा कि,

“उम्मीद है मैं अपने पूरे जीवन में अपना पहला वनडे शतक याद रखूंगा। लेकिन जब मैं बल्लेबाज़ी करने आया तो एक समय में सिर्फ़ एक ही गेंद पर ध्यान केंद्रित कर रहा था। मुझे इंग्लैंड में खेलने में मज़ा आता है और मैं अपने क्रिकेट का आनंद लेने के लिए जो कुछ भी करना पड़ेगा वह करूंगा। आप जितना अधिक क्रिकेट खेलेंगे, आपको उतना ही अधिक अनुभव मिलेगा।”

ऋषभ पंत की तबाही

ऋषभ पंत की तबाही

पांड्या को 36वें ओवर में ब्रेडन कार्ज ने बेन स्टोक्स के हाथों कैच करा पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद ऋषभ पंत ने एक छोर से ऐसी तबाही मचाई कि इंग्लिश गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। पंत ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद सेंचुरी कूटी। उन्होंने 113 गेंदों में 16 चौके और 2 छक्के ठोक नाबाद 125 रन जड़ दिए। पंत की शानदार शतकीय पारी की बदौलत भारत ने यह मुकाबला 42.1 ओवर में 5 विकेट से जीत लिया। रविंद्र जडेजा ने 15 गेंदों में 7 रन बनाए।

ऐसे जीती टीम इंडिया

ऐसे जीती टीम इंडिया

मुश्किल परिस्थिति में टीम इंडिया (Team India) लगातार पिछड़ती हुई नजर आ रही थी। लेकिन ऋषभ पंत (125) और हार्दिक पांड्या(71) की जोड़ी को कुछ और ही मंजूर था। दोनों बल्लेबाजों ने अपनी पारी की शुरुआत में समय लेने के साथ धीमी गति से साझेदारी बनाना शुरू किया और लक्ष्य के करीब पहुंच कर आतिशी अंदाज में 133 रनों की साझेदारी की। अंत में ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ अंदाज में शतक जड़ा, जिसके बूते टीम इंडिया ने इस मैच को 5 विकेट से जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा कर लिया है।

Tags: IND vs ENG 3rd ODI, ऋषभ पंत, प्लेयर ऑफ़ द मैच,
Exit mobile version