IND vs ENG: हार्दिक पंड्या की धमाकेदार गेंदबाजी देख दीवाने हुए फैंस, सोशल मीडिया में फैंस ने जमकर कुंग फू पंड्या के तारीफों के बांधे पुल

By Twinkle Chaturvedi On July 17th, 2022
IND vs ENG: हार्दिक पंड्या की धमाकेदार गेंदबाजी देख दीवाने हुए फैंस, सोशल मीडिया में फैंस ने जमकर कुंग फू पंड्या के तारीफों के बांधे पुल

हार्दिक पंड्याः भारतीय टीम (HARDIK PANDYA) का आज इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा हैं। टेस्ट मैच में हार के बाद भारत ने शानदार तरीके से वापसी करते हुए टी-20 सीरीज अपने नाम की थी। वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी पर चल रही हैं। वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज 17 जुलाई को ओल्ड ट्रॉफोर्ड स्टेडियम (OLD TRAFFORD STADIUM) में भारतीय समय 3ः30 बजे से खेला जा रहा हैं।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने आज एक बार फिर टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते शुरूआत में जल्दी विकेट जरूर खोए। लेकिन आखिरी ओवर तक आते-आते टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 259 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) ने आज इंग्लैंड की टीम को धराशायी किया, जिससे वह सोशल मीडिया में काफी ज्यादा छाए रहे।

हार्दिक पंड्या ने अपनी गेंदबाजी से लूटी सारी महफिल

आज भारतीय टीम (INDIAN TEAM) तीसरे वनडे मैच में वापस से गेंदबाजी करने उतरी थी। मोहम्मद सिराज (MOH. SIRAJ) आज जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) की जगह टीम में शामिल किए गए थे। सिराज ने अपने पहले ही ओवर में जो रूट (JOE ROOT) और जॉनी बेयरस्टो (JOHNNY BAIRSTOW) को शून्य के स्कोर में चलता कर भारत को शानदार शूरूआत दिलाई थी। फिर भारत के खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने पना जलवा बिखेरना शुरू कर किया।

आज कुंग फू हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) ने कमाल की गेंदबाजी की हैं। हार्दिक पंड्या ने आज 7 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। हार्दिक की गेंदबाजी के हिसाब से बात करें तो यह अब तक हार्दिक का सबसे बेस्ट बॉलिंग स्पेल था। हार्दिक की गेंदबाजी ने सोशल मीडिया में समां ही बांध दिया। सोशल मीडिया में हर कोई उनकी गेंदबाजी का फैन हो गया। अब क्रिकेट फैंस हार्दिक की गेंदबाजी के बाद उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए बेताब हो रहे हैं।

यहां देखें फैंस के ट्वीट

https://twitter.com/rajasthanroyals/status/1548632487835754500?s=20&t=PH-FbJflzdjSGtiSPDzlwA

https://twitter.com/Aazaan58234611/status/1548652969175879681?s=20&t=PH-FbJflzdjSGtiSPDzlwA

https://twitter.com/Allrounder_Anki/status/1548663640735510528?s=20&t=PH-FbJflzdjSGtiSPDzlwA

https://twitter.com/rishu_1809/status/1548657429423853568?s=20&t=PH-FbJflzdjSGtiSPDzlwA

https://twitter.com/cricket_reels/status/1548661148123566081?s=20&t=PH-FbJflzdjSGtiSPDzlwA

Tags: भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या,