IND vs ENG: बुम-बुम बुमराह और रोहित शर्मा के आगे इंग्लैंड ने टेके घुटने, 10 विकेट से जबरदस्त जीत में इन 3 खिलाड़ियों ने निभाई अहम भूमिका

रोहित शर्माः भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) टी-20 सीरीज के बाद अब दोनों टीमों ने 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। जिसका पहला मैच 12 जुलाई को ओवल क्रिकेट स्टेडियम (OVAL CRICKET STADIUM) में भारतीय समय शाम 5ः30 बजे से खेला जा रहा था। भारत के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम को पूरे तरीके से धराशायी कर दिया।
इंग्लैंड की टीम आज 50 ओवर के खेल में 25 ओवर तक ही टिक पाई। इंग्लैंड ने भारत को 111 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने मिलकर इस लक्ष्य की प्राप्ति कर इंग्लैंड को पहले मैच में धुल चटा दी। भारत ने पहला मुकाबला 10 विकटों से जीत लिया हैं। आज भारत के मैच जीतने के पीछे पूरी टीम की मेहनत थी। लेकिन तीन ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होने भारत को जीत का स्वाद चखाने में ज्यादा भागीदारी दिखाई।
1. जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी ने इंग्लैंड के छुड़ाए पसीने

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय टीम कप्तान के इस फैसले पर पूरी तरह उतरती नजर आई हैं। भारत के लिए गेंदबाजी की शुरूआत कर जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ने इंग्लैंड की टीम की नींद ही उड़ा दी। भारतीय टीम ने पावरप्ले के अंदर ही इंग्लैंड की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया था। जसप्रीत बुमराह ने आज कमाल की बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को धराशायी कर दिया।
जसप्रीत बुमराह ने आज 6 विकेट अपने नाम किए हैं। जसप्रीत बुमराह ने आज इंग्लैंड के बड़े और शानदार खिलाड़ियों जेसन रॉय (JASON ROY) , जो रूट (JOE ROOT) और लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। आज बुमराह की गेंदबाजी देखकर फैंस भी आश्चर्यचकित रह गयी कि मैच वनडे हैं या फिर टी-20 हैं।
2. मोहम्मद शमी ने नहीं छोड़ी कोई उम्मीद

जसप्रीत बुमराह ने भारत को जिस तरीके की शुरूआत दी, मोहम्मद शमी (MOHAMMAD SHAMI) ने उसे आगे बढ़ाने का काम किया। शमी ने आज 7 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। शमी ने इंग्लैंड की बची उम्मीदों को तोड़ने का काम किया।
शमी ने आज बेन स्टोक्स (BEN STOKES) , इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (JOSS BUTTLER) और क्रेट ओवरटेन को अपना निशाना बनाया। शमी की बेहतरीन बल्लेबाजी ने भारत को गेम में मजबूती देते हुए इंग्लैंड को 50 ओवर से पहले ही रोकने का काम किया। शमी ने आज भारत की जीत में बहुत बड़ी भूमिका निभाई हैं।
3. रोहित शर्मा की कप्तानी और बल्लेबाजी के सामने इंग्लैंड ने टेके घुटने

भारत के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने आज शानदार कप्तानी की। कप्तानी के अलावा रोहित शर्मा ने आज 76 रनों की शानदार पारी खेल भारत को मैच भी जीतवा दिया हैं। रोहित ने शक की कोई गुंजाइश नहीं छोडी की वो बेहतर कप्तान नहीं हैं। जिस प्रकार रोहित ने इंग्लैंड की पहली पारी में गेंदबाजों को रोटेट किया।
इंग्लैंड पर दबाव बनाने में रोहित कामयाब हुए। कोई भी बल्लेबाज दबाव के चलते रन नहीं बना पाया। इंग्लैंड 110 के स्कोर पर ही ऑलआऊट हो गयी। रोहित शर्मा ने जिस प्रकार का उत्साह और आत्मविश्वास खिलाड़ियों को दिया वह काबिलेतारीफ हैं। रोहित की कप्तानी ने भारत को पहले वनडे मैच में शानदार जीत दिलवाई हैं।
Tags: जसप्रीत बुमराह, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, मोहम्मद शमी, रोहित शर्मा,