IND vs ENG: भुवनेश्वर कुमार समेत इन 3 खिलाड़ियों के आगे इंग्लैंड की टीम को टेकने पड़े घुटने, 49 रनों की जीत में इन्होंने निभाई अहम भूमिका

By Twinkle Chaturvedi On July 10th, 2022
IND vs ENG: भुवनेश्वर कुमार समेत इन तीन खिलाड़ियों के आगे इंग्लैंड की टीम को टेकने पड़े घुटने, 49 रनों की जीत में इन्होने निभाई अहम भूमिका

भुवनेश्वर कुमारः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ 3 मैचों की टी-20 खेल रही हैं। इस सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 9 जुलाई को एजबेस्टन (EDGBASTON) में भारतीय समय रात 7ः00 बजे से खेला जा रहा था। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (JOSS BUTTLER) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए हैं।

इंग्लैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के आगे 121 रन ही बना पायी। भारत ने 49 रनों से यह मुकाबला जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली हैं। आज भारत की जीत में ये 3 खिलाड़ी हीरो बनकर इंग्लैंड को धुल चटाई हैं।

1. भुवनेश्वर कुमार

Image

भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) भारत के हर मैच में मैच विनर बनकर सामने आ रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार में सीरीज के पिछले मैच में भी जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी, और आज भी अपना शानदार फॉर्म बरकरार रख भारत को मैच जीतवा दिया हैं। आज भुवनेश्वर ने भारत की गेंदबाजी की शुरूआत करते ही विकटें लेना शुरू कर दिया। पहले उन्होने जीरो के स्कोर पर जेसन रॉय (JASON ROY) को चलता किया।

फिर उन्होने इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (JOSS BUTTLER) को 4 रन और रिचर्ड ग्लासेन को 2 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। भुवनेश्वर कुमार ने इंग्लैंड के खतरनाक ओपनरों को अपना निशाना बनाकर भारत को जीत की दहलीज पर लाकर खड़ा किया। आज भुवी ने 3 ओवर में की 5.00 इकॉनमी से शानदार गेंदबाजी कर 3 विकेट चटकाए हैं।

2. जसप्रीत बुमराह

IND vs SA: Why Jasprit Bumrah Has Been Made India ODI Vice-Captain Ahead of Rishabh Pant And Shreyas Iyer?

जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) पहले टी-20 मैच में खेलते हुए दिखाई नहीं दिए थे। बुम-बुम को यू हीं भारत का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज नहीं कहा जाता। भारतीय टीम के लिए खेलते हुए वो अपना सर्वश्रेष्ठ रखने में कोई भी कमीं नहीं रखते हैं। बुमराह ने आज भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए खतरनाक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) और सैम करन (SAM CURRAN) को अपना निशाना बनाया।

यह दोनों बल्लेबाज भारत के मुंह से जीत छीन सकते थे। लेकिन हमारे बुमराह ने इनको अपना निशाना बनाकर भारत की जीत में अपना योगदान दिया। लिविंगस्टोन 15 रन और सैम करन 2 रन बनाकर पवेलियन लौटें। बुमराह ने आज 3 ओवर में 3.33 की इकॉनमी से विकेट 2 अपने नाम किए।

3. रविंद्र जडेजा

Image

आज भारत ने बल्लेबाजी की शुरूआत अच्छी की लेकिन जब विकटें गिरनी शुरू हुई तो गिरती चली गई। पिछले मैच में मिडिल ऑर्डर को संभालने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) और हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA)  आज सस्ते में ही पवेलियन लौट गए।

आज के मैच में रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने भारतीय पारी को अपने कंधे में लेकर संभल कर बल्लेबाजी करते हुए 46 रनों की पारी खेली। जडेजा ने 29 गेंदों में 5 चौके जड़कर नाबाद पारी से भारत की बल्लेबाजी को मजबूती दी। आज उनकी पारी के बदौलत टीम 170 के स्कोर पर पहुंची।

 

Tags: जसप्रीत बुमराह, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, भुवनेश्वर कुमार, रविंद्र जडेजा,