IND vs ENG: इंग्लैंड ने दूसरे टी20 मैच में जीता टॉस! भारत को पहले बल्लेबाज़ी करने बुलाया, जानिए किन दिग्गजों की हुई टीम में वापसी
IND vs ENG: इंग्लैंड ने दूसरे टी20 मैच में जीता टॉस! भारत को पहले बल्लेबाज़ी करने बुलाया, जानिए किन दिग्गजों की हुई टीम में वापसी

इंग्लैंड दौरे पर गई भारत की टीम (Team India) शनिवार यानी आज 9 जुलाई को 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेलने वाली है। दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत गुरुवार को हुई थी, पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान टीम इंग्लैंड को 50 रनों से बड़ी शिकस्त दी थी। टीम इंडिया (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रनों स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में इंग्लिश टीम सिर्फ 148 रनों पर सिमट गई।

अब इंग्लैंड और भारत दूसरे टी20 मैच के लिए बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में भिड़ने वाली है। इस मैच में भी अगर मेहमान टीम इंडिया ने बाज़ी मार ली तो टी20 सीरीज अपने नाम करने में कामयाब हो जाएगी।

इंग्लैंड ने जीता टॉस पहले गेंदबाज़ी का फैसला

भारत और इंग्लैंड में किसका पलड़ा है भारी?

इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND) के बीच होने वाला सीरीज का दूसरा टी20 मैच बेहद रोमांचक होने वाला है। इस मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) विदेशी सरजमीं पर भले ही जीत के इरादे से उतरेगी लेकिन, उसके सामने मेजबान की घरेलू सरजमीं पर कई बड़ी चुनौतियां होने वाली हैं। हालांकि दोमों टीमों के बीच अब तक खेले गए हेड टू हेड टी20 मैचों की बात करें तो अब तक इन दोनों टीमों का आमना-सामना 20 मुकाबले में हुआ है।

इनमें से 11 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है. तो वहीं 9 मैचों में इंग्लैंड टीम विजयी रही है, ऐसे में देखा जाए तो दोनों टीमों के बीच जीत का अंतराल कुछ ज्यादा नहीं रहा है और दोनों ही एक-दूसरे पर हावी रही हैं। लेकिन टीम इंडिया ने पिछले मैच में इंग्लैंड को जिस तरह से 50 रनों के बड़े मार्जिन से मात दी है, उससे मेहमान टीम भारत का पलड़ा भारी नजर आता है।

दूसरे टी20 मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

इंग्लैंड टीम: जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), डेविड मालन, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, डेविड विली, रिचर्ड गिल्सन, मैथ्यू पार्किंसन।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।