IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच कब कहां कितने बजे और फ़्री में कैसे देखें? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

इंग्लैंड दौरे पर गई भारत की टीम (Team India) अब शनिवार यानी 9 जुलाई को 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेलने वाली है। दोनों मैचों के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत गुरुवार को हुई थी, पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान टीम इंग्लैंड को 50 रनों से बड़ी शिकस्त दी थी। टीम इंडिया (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रनों स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में इंग्लिश टीम सिर्फ 148 रनों पर सिमट गई।
अब इंग्लैंड और भारत दूसरे टी20 मैच के लिए बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में भिड़ने वाली है। ऐसे में आज हम आपको इस मुकाबले से जुड़ी लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में बताएंगे।
भारत की निगाहें सीरीज जीतने की ओर
दरअसल, इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND) के सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे चल रही है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बतौर कप्तान अपना पहला मुकाबला विदेशी धरती पर खेला जहाँ भारत को जीत नसीब हुई। बतौर कप्तान रोहित ने लगातार 13 टी20 मुकाबले जीत लिए हैं। ऐसे में अब कप्तान रोहित की निगाहें दूसरे मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर होंगी।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच शनिवार यानी 9 जुलाई को खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे होगा टॉस ?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम के 6:30 बजे होगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे खेला जाएगा।
कौन सा टीवी चैनल भारत बनाम इंग्लैंड के दूसरे टी20 मैच का भारत में प्रसारण करेगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच का प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटर्वक द्वारा किया जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
आप इंग्लैंड में भारत बनाम इंग्लैंड के दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच इंग्लैंड में Sky Go ऐप पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।
दूसरे टी20 मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
इंग्लैंड टीम: जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), डेविड मालन, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, टायमल मिल्स, रीस टॉपली, मैथ्यू पार्किंसन।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।
Tags: IND vs ENG, इंग्लैंड, लाइव स्ट्रीमिंग,