IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में विराट की हुई वापसी, कोहली…कोहली से गूंजा लॉर्ड्स, देखें वीडियो

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में दूसरा वनडे शुरू हो चूका है। इस मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) ने वापसी की है। उन्हें श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की जगह टीम में शामिल किया गया है। विराट ने इससे पहले जब लॉर्ड्स में प्रैक्टिस की तो पूरा स्टेडियम कोहली…कोहली से गूंज उठा। कोहली जब ड्रेसिंग रूम की ओर लौट रहे थे, तब कुछ फैंस ने कोहली…कोहली का शोर मचाया। ये देखकर लगा कि कोहली का क्रेज खराब फॉर्म पर भारी पड़ गया।
टीम इंंडिया ने किया एक बदलाव
टीम इंंडिया ने किया एक बदलाव
टॉस जीतकर टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस पर जब दोनों टीमों के कप्तानों ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया, तब पता चला कि इंग्लैंड की टीम ने कोई बदलाव नहीं किए हैं। लेकिन भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में विराट कोहली (Virat Kohli) की वापसी हुई है। कमर में चोट लगने की वजह से विराट पहले मैच का हिस्सा नहीं बन पाए थे।
उनकी जगह पहले मैच में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को टीम में शामिल किया गया था। हालांकि रिकवर करने के बाद विराट की अब टीम में वापसी हो गई है और वो दूसरे वनडे मैच का हिस्सा हैं। विराट के टीम में वापिस आने के बाद कप्तान ने श्रेयस अय्यर को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया।विराट को टीम में वापिस देख फैंस खुशी से झूम उठे, वहीं श्रेयस अय्यर को टीम से ड्रॉप करने के फैसले से फैंस सहमत नजर आए।
Kohli.., Kohli…😍🥰
Fans are really happy because he is playing the 2nd ODI Today.#ENGvIND #KingKohli pic.twitter.com/V8lmMIPrSr
— Sports with Aman (@imAmanParihar) July 14, 2022
वेस्टइंडीज दौरे पर कोहली को आराम
वेस्टइंडीज दौरे पर कोहली को आराम
कोहली को आराम बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज दौरे पर खेली जाने वाली टी 20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया है। इस सीरीज के लिए विराट कोहली को आराम दिया गया है। विराट भले ही इन दिनों फॉर्म से बाहर चल रहे हों, लेकिन उनके आंकड़े खुद गवाही दे रहे हैं। विराट ने 260 वनडे में 58.07 की औसत से 12311 रन बनाए हैं, इसमें 43 शतक और 64 अर्धशतक शामिल हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (w/c), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, ब्रायडन कार्स, रीस टॉपली
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (सी), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा
Tags: IND vs ENG 2nd ODI, टीम इंडिया, विराट कोहली,