IND vs ENG: रोहित की कप्तानी से इस खिलाड़ी के साथ हो रहा अत्याचार, बिना एक गेंद भी खिलाये टीम के दरवाज़े किये बंद

By Akash Ranjan On July 14th, 2022
IND vs ENG: रोहित की कप्तानी से इस खिलाड़ी के साथ हो रहा अत्याचार, बिना एक गेंद भी खिलाये टीम के दरवाज़े किये बंद

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आज दूसरे मैच लॉर्ड्स (Lord’s) के मैदान पर खेल रही। टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 से आगे है और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर दूसरे मैच में पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच की प्लेइंग 11 में रोहित ने एक बड़ा बदलाव किया। रोहित ने एक ऐसे खिलाड़ी को टीम से बाहर कर दिया जिसे पिछले मैच में एक बॉल भी खेलने का मौका नहीं मिला था।

दूसरे वनडे मैच में कप्तान रोहित ने खेला बड़ा दांव

दूसरे वनडे मैच में कप्तान रोहित ने खेला बड़ा दांव

दूसरे वनडे के लिए कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने जैसे ही टीम का ऐलान किया तो उसमें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) की भी वापसी हुई। विराट को पिछले मैच में चोट के चलते बाहर बैठना पड़ा था। हालांकि विराट की वापसी से श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को टीम से बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा। अय्यर को पिछले मैच में प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें एक भी गेंद खेलने का मौका नहीं मिला। अय्यर एक शानदार युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें विराट की वापसी के बाद इस मैच से बाहर होना पड़ा है।

विराट को लगी थी चोट

विराट को लगी थी चोट

विराट कोहली (Virat Kohli) को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान ग्रोइन में चोट लगी थी। चोट के चलते विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में नहीं खेल सके थे। उनकी जगह टीम में श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पहले मैच में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 110 रन बनाकर आउट हो गई, जिसे टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट खोए हासिल भी कर लिया।

दूसरे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11:

दूसरे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11:

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।

Tags: IND vs ENG, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर,
Exit mobile version