IND vs ENG: दूसरे वनडे मैच में फिर दिखेगा भारतीय टीम का जलवा रोहित शर्मा इस प्लेइंग 11 को देंगे मौका, दिग्गज होगा बाहर

By Twinkle Chaturvedi On July 14th, 2022
IND vs ENG: दूसरे वनडे मैच में फिर दिखेगा भारतीय टीम का जलवा रोहित शर्मा इस प्लेइंग 11 को देंगे मौका, दिग्गज होगा बाहर

रोहित शर्माः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज के पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी हैं। सीरीज का दूसरा मैच 14 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम (LORDS CRICKET STADIUM) में भारतीय समय शाम 5ः30 बजे से खेला जाएगा।

भारतीय टीम के खिलाड़ियों जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH), रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) द्वारा पहले वनडे मैच में शानदार खेल देखा गया था। आइए जानते हैं दूसरे वनडे में भारतीय कप्तान प्लेइंग 11 में बदलाव करेंगे या फिर सेम प्लेइंग 11 के साथ नजर आएंगे।

रोहित शर्मा के धुरंधर बल्लेबाज करेंगे इंग्लैंड को चित

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने  टी-20 सीरीज में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज अपने नाम की थी। भारत को अमूमन हर मैच में मैच विनर खिलाड़ी की सौगात हुई हैं। भारत ने इसी शानदार फॉर्म को वनडे सीरीज में भी बरकरार रखा हैं। भारतीय टीम के कमाल के खेल द्वारा इंग्लैंड की टीम 10 विकटों से हार गई।

पिछले मैच की तरह ही भारत की शानदार सलामी जोड़ी रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ही भारत के लिए मैच ओपनिंग करते हुए  नजर आने वाले हैं। दोनों ही खिलाड़ी भारत के लिए ओपनिंग करते हुए आग उगलते हैं। तीन नंबर पर विराट कोहली (VIRAT KOHLI) बल्लेबाजी करते नजर आते पर वो चोटिल हो जाने के कारण बाहर हैं।

अगर विराट ठीक नहीं हुए तो उनकी जगह पर श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) नजर आएंगे। सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV)  नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। ऋषभ पंत (RISHABH PANT) के पास मिडिल ऑर्डर को संभालने की जिम्मेदारी होगी। हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) और रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) के रूप में भारत के पास दो ऑलराऊंडर मौजूद रहेंगे।

रोहित शर्मा इन गेंदबाजों पर दिखाएंगे भरोसा

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत की गेंदबाजी अटैक के सामने इंग्लैंड पूरी तरह फेल हो गई और 50 ओवर के खेल में सिर्फ 110 रन ही बना पाई थी। भारत के कप्तान रोहित शर्मा तेज गेंदबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) और प्रसिद्ध कृष्णा (PRASIDH KRISHNA) पर ही भरोसा जताते दिखेंगे। स्पिन गेंदबाजी के लिए रोहित शर्मा युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) और रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) को ही टीम में शामिल करने वाले हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

Tags: जसप्रीत बुमराह, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,