IND vs ENG: भारतीय टीम दूसरा वनडे मैच 100 रनों से हार गई, इन 3 कारणों के कारण भारत को मिली शर्मनाक हार

By Twinkle Chaturvedi On July 15th, 2022
IND vs ENG: भारतीय टीम दूसरा वनडे मैच 100 रनों से हार गई, इन तीन कारणों के कारण भारत ने दर्ज की शर्मनाक जीत

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज के पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी हैं। सीरीज का दूसरा मैच 14 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम (LORDS CRICKET STADIUM) में भारतीय समय शाम 5:30 बजे से खेला जा रहा था। कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर एक बार फिर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रनों का लक्ष्य भारत को दिया। भारतीय टीम रन चेज में काफी जल्दी विकेट खोती नजर आई। भारत 10 विकेट खोकर 146 रन बना पाई। भारत 100 रनों से यह मुकाबला हार चुकी हैं। तीन कारण रहे जो आज भारत के हार के कारण रहे हैं-

1. भारत की ओपनिंग जोड़ी ने किया काफी निराश

भारत की ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा (ROHIT SHAMRA) और शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने पिछले मैच में अच्छी पॉर्टनरशिप की थी। दोनों के बीच 114 रनों की पॉर्टनरशिप से भारत 10 विकटों से मुकाबला जीत गई थी। लेलिन रन चेज में भारत ने अपने दोनों ओपनर को बहुत जल्दी खो दिया। रोहित शून्य और शिखर धवन 9 रन बनाकर आऊट हो गए। रन चेज में ओपनिंग जोड़ी का ना चलना हमेशा टीम की हार का कारण रहता हैं। अगर एक भी सेट बल्लेबाज किज पर मौजूद रहता तो भारत शायद मुकाबला जीत सकती थी।

2. भारतीय टीम की बल्लेबाजी ऑर्डर रही पूरी खराब

भारतीय टीम 247 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। रन चेज में भारत ने जल्दी अपने विकेट खोए। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA)  आज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। उसके बाद शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) भी 9 रन बनाकर आऊट हो गए। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) आज जो अच्छे लय में नजर आ रहे थे, 16 रन बनाकर वो भी आऊट हो गए।

सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) पारी को संभालते हुए दिख रहे थे। लेकिन सूर्या भी 27 रन के स्कोर पर आऊट हो गए। ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या ये भी भारतीय टीम की कोई मदद नहीं कर पाए। रन चेज में अगर बल्लेबाजी ऑर्डर फ्लॉप रहती हैं तो , टीम को अमूमन मैच हारने ही पड़ते हैं। भारत के साथ भी यहीं हुआ टीम विकटें खोती चली गई और टीम मैच हार गई।

3. जसप्रीत बुमराह आज बल्लेबाजों पर नहीं बना पाए दबाव

जसप्रीत बुमराह ने सीरीज के पहले मैच में शानदार तरीके से नजर आए थे। आज जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) शुरूआत में विकटें लेने और दबाव बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। आज बुमराह ने 10 ओवर में 49 देकर 2 विकेट अपने नाम किए। बुमराह भारत के लिए अटैक करने वाले वाले गेंदबाज हैं लेकिन आज उनकी अटैकिंग गेंदबाजी शुरूआत में दिखाई नहीं दी। अगर भारत शुरूआत में कुछ विकटें जल्दी निकाल पाती तो शायद रन चेज का स्कोर कुछ और होता।

Tags: जसप्रीत बुमराह, भारत बनम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,