IND vs ENG: युजवेंद्र चहल की चालाकी के आगे फेल हुए इंग्लैंड के धुरंधर बल्लेबाज, सोशल मीडिया में फैंस ने जाहिर की अपनी खुशी

IND vs ENG: युजवेंद्र चहल की चालाकी के आगे फेल हुए इंग्लैंड के धुरंधर बल्लेबाज, सोशल मीडिया में फैंस ने जाहिर की अपनी खुशी

युजवेंद्र चहलः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज के पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी हैं। सीरीज का दूसरा मैच 14 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम (LORDS CRICKET STADIUM) में भारतीय समय शाम 5ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर एक बार फिर गेंदबाजी करने का फैसला लिया हैं।

इंग्लैंड की टीम ने आज पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए हैं। आज भारत की गेंदबाजी पिछले मैच के मुकाबले नहीं रही। लेकिन भारतीय गेंदबाजो ने शानदार खेल दिखाया हैं। युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने आज इंग्लैंड के धुरंधर बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया हैं।

युजवेंद्र चहल की चालाकी के आगे फेल हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज

आज भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। आज भारत को शुरूआत में विकटें नहीं मिली, शायद इसलिए क्योंकि इंग्लैंड की टीम आज काफी ज्यादा तैयारियों के साथ उतरी थी। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी कर 247 रनों का लक्ष्य भारत को दिया हैं।

सीरीज के पहले मैच में जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज आऊट होते नजर आए। वैसा ही कुछ माहौल हमने आज के मैच में भी देखा हैं। चतुर, चालाक और चंचल गेंदबाज युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को अपना निशाना बनाया।

युजवेंद्र चहल ने आज 4 विकेट अपने नाम किए। उन्होने जॉनी बेयस्टो (JONNY BAIRSTOW), जो रूट (JOE ROOT) , बेन स्टोक्स (BEN STOKES) और मोईन अली (MOEIN ALI) इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी क्रम को अपना निशाना बनाया।

चहल की चालाक गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड को घुटने टेकने पड़े। चहल ने 10 ओवर में 47 रन देकर 4 विकेट चटकाए उनका यह स्पेल लॉर्ड्स के मैदान में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा किया गया सबसे बेस्ट स्पेल भी बन चुका हैं. सोशल मीडिया में फैंस जमकर चहल की तारीफ कर रहे हैं।

यहां देखें फैंस के ट्वीट

https://twitter.com/anushmita7/status/1547582241785532419?s=20&t=SIu1ygBIGb1UuN6X1vlWpg

https://twitter.com/koyalkar_77/status/1547579746598326272?s=20&t=SIu1ygBIGb1UuN6X1vlWpg

https://twitter.com/LinuxLea/status/1547605513348599809?s=20&t=SIu1ygBIGb1UuN6X1vlWpg