IND vs ENG: भारत- इंग्लैंड के बीच मंगलवार से शुरू होगी वनडे सीरीज, जानिए कब कहाँ कितने बजे और फ्री में कैसे देखें LIVE मैच

By Akash Ranjan On July 12th, 2022
IND vs ENG: भारत- इंग्लैंड के बीच मंगलवार से शुरू होगी वनडे सीरीज, जानिए कब कहाँ कितने बजे और फ्री में कैसे देखें LIVE मैच

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज अब खत्म हो चुकी है, जिसे भारत ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है। अब टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया (Team India) को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 12 जुलाई को खेला जाएगा। एक बार फिर से टीम की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में होगी।

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेली गई टी20 सीरीज पर अगर हम नजर डालें तो तीनों मुकाबलों में ही भारत का दबदबा रहा है। तीसरे मुकाबले में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। इस सीरीज का पहला वनडे केनिंग्टन ओवल (The Kia Oval), लंदन में खेला जाएगा। ऐसे में आज हम आपको इस मुकाबले से जुड़ी लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में बताएंगे।

IND vs ENG 1st ODI लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

IND vs ENG 1st ODI लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

दरअसल, भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG ) के बीच खेली गई टी20 सीरीज के बाद अब मंगलवार को वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। टी20 की तरह ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली टीम इंडिया (Team India) वनडे सीरीज पर भी अपना कब्जा जमाना चाहेगी।

IND vs ENG 1st ODI मैच कब खेला जाएगा?

IND vs ENG 1st ODI मैच मंगलवार यानी 12 जुलाई को खेला जाएगा।

IND vs ENG 1st ODI का मैच कहां खेला जाएगा?

IND vs ENG 1st ODI का मैच केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेला जाएगा।

IND vs ENG 1st ODI कितने बजे होगा टॉस ?

IND vs ENG 1st ODI मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम के 5:00 बजे होगा।

IND vs ENG 1st ODI का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?

IND vs ENG 1st ODI का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे खेला जाएगा।

कहाँ देख सकते हैं यह मैच ?

कहाँ देख सकते हैं यह मैच ?

भारत में IND vs ENG 1st ODI का मुकाबला सोनी सिक्स, सोनी सिक्स एचडी पर लाइव देखें जा सकते हैं जबकि इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर लाइव देख सकते हैं। इसके साथ ही यूज़र्स जिओ टीवी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, यूके में इस मैच को स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पर प्रसारित किया जाएगा और वही नेटवर्क इंटरनेट पर लाइव स्ट्रीम होगा।

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, क्रेग ओवरटन, मैथ्यू पार्किंसन, जो रूट, जेसन रॉय, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली।

Tags: 1st ODI, IND vs ENG, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स,
Exit mobile version