IND vs ENG: भारत ने जीता टॉस पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला, रोहित शर्मा ने दिया इस खिलाड़ी को डेब्यू का मौका

By Akash Ranjan On July 7th, 2022
IND vs ENG: भारत ने जीता टॉस पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला, रोहित शर्मा ने दिया इस खिलाड़ी को डेब्यू का मौका

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला T20I (IND vs ENG 1st T20) गुरुवार, 7 जुलाई को साउथेम्प्टन (Ind vs Eng Southampton T20) के एजेस बाउल (Ages Bowl) में खेला जाएगा। बतौर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और जोस बटलर (Jos Buttler) आमने सामने हैं। ये भिड़ंत रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड (rose Bowl Cricket Ground) पर होने वाली है। रोहित शर्मा ने अर्शदीप को डेब्यू कैप सौंपी, वह आज अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू मैच खेल रहे हैं।

भारत ने जीता टॉस पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला

भारत और इंग्लैंड के बीच मैच की पिच रिपोर्ट

रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड (rose Bowl Cricket Ground) पर अभी तक कुल 9 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। 5 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली जबकि 4 बार दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। पहली पारी का एवरेज स्कोर 168 और दूसरी पारी का एवरेज स्कोर 143 रन है।

पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया जा सकता है। पहले बल्लेबाजी कर टीम 190 – 200 रन का स्कोर बना ले तो दूसरी टीम पर अतिरिक्त दबाव आ जाएगा। पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को कोशिश करनी होगी 150 रन पर सामने वाली टीम को रोका जा सके।

भारत और इंग्लैंड के बीच मैच की मौसम रिपोर्ट

सॉउथम्पटन में गुरुवार को बारिश होने के आसार ना के बराबर है। हलकी बारिश हो सकती है लेकिन इससे मैच प्रभावित होगा, इसकी उम्मीद नहीं है। हालांकि गुरुवार को शहर में बादल छाए रहेंगे लेकिन फैंस के लिए अच्छी बात ये हैं कि मौसम मैच के अनुकूल ही रहेगा। तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

भारत और इंग्लैंड पहले टी20 का लाइव प्रसारण

भारत और इंग्लैंड के बीच लाइव क्रिकेट का प्रसारण भारत में सोनी नेटवर्क पर होगा। मोबाइल यूजर्स सोनी लिव एप पर (सब्सक्रिप्शन के साथ) मैच लाइव देख सकते हैं। वहीं जियो टीवी ऐप जैसी लाइव टीवी ऐप पर भी क्रिकेट का लुफ्त उठाया जा सकता है।

भारत बनाम इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन-

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार

इंग्लैंड: जोस बटलर, जेसन रॉय, फिलिप साल्ट, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, मोइन अली, टायमल मिल्स, मैथ्यू पार्किंसन, क्रिस जॉर्डन, डेविड विली, रीस टॉपले

Tags: IND vs ENG 1st T20, भारत और इंग्लैंड,
Exit mobile version