शिखर धवन
शिखर धवन

टीम इंडिया के खिलाड़ी इस समय अपने फॉर्म में चल रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड सीरीज खेलने गई थी। इस सीरीज में हार्दिक पांड्या और शिखर धवन की कप्तानी में टीम इंडिया ने अपना शानदार प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड के बाद भारत का अगला दौरा अब बंग्लादेश (IND vs BAN) का होने वाला है। बंग्लादेश के खिलाफ तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच की सीरीज (IND vs BAN) खेलेगा। इस मैच के लिए शिखर धवन काफी मेहनत में लगे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ निभाई भूमिका

शिखर धवन ने हाल ही में वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की कप्तानी संभाली थी। शिखर धवन भारत के एकदिवसीय मैचों (IND vs BAN) के स्पेशलिस्ट प्लेयर है। शिखर को टेस्ट और टी20 में मौका नहीं दिया जाता है। पिछले एक साल के अंदर शिखर धवन ने भारत के लिए सबसे ज्यादा एकदिवसीय मैच खेला है। धवन एक बार फिर से अपने पुराने साथी रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं।

शिखर धवन को लेकर बोले सबा करीम

पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट्स सबा करीम ने धवन के लिए कहा है कि,

‘मुझे लगता है कि यह शिखर धवन के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण सीरीज है। मुझे उम्मीद है कि कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी के बिना, वह बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर बाकी बल्लेबाजों के आने के लिए एक शानदार मंच तैयार किया’।

सबा करीम ने आगे कहा कि,

‘किसी को यह भी नहीं भूलना चाहिए कि आईसीसी चैंपियनशिप में धवन ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। यही एक कारण है कि मेरा मानना है कि टीम प्रबंधन और कप्तान अभी भी उसे अच्छे प्रदर्शन के लिए समर्थन दे रहे हैं। रोहित शर्मा के साथ, मुझे उम्मीद है कि वह बदल जाएगा. दाएं और बाएं हाथ के इस संयोजन ने काफी अच्छा काम किया है।’