IND vs BAN: सेमीफइनल का टिकट कन्फर्म करने के लिए भारत और बांग्लादेश के बीच कड़ी टक्कर, जानें कब कहाँ कितने बजे और FREE में कैसे देखें LIVE मैच?

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) में बुधवार यानी 2 नवंबर को एडिलेड (Adelaide) ओवल में भारत और पड़ोसी देश बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच ज़रूरी मुकाबला खेला जाने वाला है। इस मैच को दोनों टीमों में से जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी वो सेमीफाइनल की दौड़ में बनी रहेगी जबकि जो हारेगा वो बाहर हो जाएगी। टीम इंडिया (Team India) को पिछले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार मिली थी। दूसरी ओर, बांग्लादेश ने अपने पिछले मुकाबले में जिम्बाब्वे को आखिरी गेंद पर मात दी।
इस जीत से उसका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। बांग्लादेश के तीन मैचों में चार अंक हैं और वह ग्रुप दो के प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। बेहतर नेटरन रेट के आधार पर भारतीय टीम उससे आगे है। ऐसे में आइये जानते है दोनों टीमों के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में।
भारत बनाम बांग्लादेश मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच T20 वर्ल्ड कप सुपर-12 मुकाबला कब खेला जाएगा?
मंगलवार 02 नवंबर को भारत बनाम बांग्लादेश के बीच T20 वर्ल्ड कप सुपर-12 मुकाबला खेला जाएगा।
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच टी20 वर्ल्ड कप सुपर-12 मुकाबला कहां खेला जाएगा?
एडिलेड ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर भारत बनाम बांग्लादेश के बीच टी20 वर्ल्ड कप सुपर-12 मुकाबला खेला जाएगा।
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच T20 वर्ल्ड कप सुपर-12 मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े एक बजे भारत बनाम बांग्लादेश के बीच टी20 वर्ल्ड कप सुपर-12 मुकाबला शुरू होगा।
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच टी20 वर्ल्ड कप सुपर-12 मुकाबला टीवी पर किस चैनल पर आएगा?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर भारत बनाम बांग्लादेश के बीच टी20 वर्ल्ड कप सुपर-12 मुकाबला खेला जाएगा।
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच टी20 वर्ल्ड कप सुपर-12 मुकाबला मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे फैन्स?
डिजनी हॉट स्टार के माध्यम से भारत बनाम बांग्लादेश के बीच T20 वर्ल्ड कप सुपर-12 मुकाबला मोबाइल पर भी देखा जा सकता है।
IND vs BAN : दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन-
भारतीय टीम – रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
बांग्लादेश टीम – नजमुल हुसैन शान्तो, सौम्य सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, यासिर अली, मोसादेक हुसैन, नूरुल हसन (विकेटकीपर), मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तस्कीन अहमद।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप, भारत बनाम बांग्लादेश, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स,