IND vs BAN: इन 2 फिसड्डी खिलाड़ियों ने रोहित शर्मा की नक में कर दिया है दम, बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्माः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में भारत (INDIA) अपना चौथा मुकाबला बांग्लादेश (BANGLADESH) के साथ 2 नवंबर को एडिलेड (ADELAIDE) में दोपहर 1ः30 बजे से खेलते हुए नजर आएगी। भारत अपना पिछला मुकाबला साऊथ अफ्रीका से 5 विकटों से हारकर आ रही है। जिसके चलते भारत को सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला जीतना बेहद अहम है। बांग्लादेश के खिलाफ भारत मजबूत नजर आती हैं लेकिन विरोधियों को कम समझने की गलती नहीं करनी चाहिए।
बांग्लादेश अपना पिछला मुकाबला जिम्बाब्वे से 3 रनों से जीत कर आ रही है। भारत इस वक्त 4 पाइंट्स के साथ दूसरे वहीं बांग्लादेश भी 4 पाइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर है। पिछले मैच में भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी अंत के ओवरों में खराब हो गई थी जिसमें भारत को सुधार करने की जरूरत है। आइए जानते हैं रोहित शर्मा की भारतीय टीम इस मुकाबले किस प्लेइंग 11 के साथ उतरती हुई नजर आएगी।
रोहित शर्मा केएल राहुल को दिखाएंगे बाहर का रास्ता
भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल (KL RAHUL) पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। वर्ल़्ड कप के तीन मैचों में अब तक राहुल का बल्ला शांत है वह भारत के लिए वह का नहीं कर पा रहे हैं जिनके लिए उनको भेजा जा रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में केएल राहुल को प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है।
रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) पारी की शुरूआत करते हुए नजर आएंगे। विराट कोहली ओपनर के तौर पर बेस्ट हैं जिसके चलते दोनों भारत को शानदार शुरूआत देते हुए नजर आएंगे। सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) जो किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए सक्षम हैं वह बांग्लादेश के खिलाफ नंबर-3 में खेलते हुए नजर आएंगे।
ऋषभ पंत दिखेंगे मिडिल ऑर्डर में
भारतीय मिडिल ऑर्डर पिछले मैच में भारत की नाक कटाती हुई नजर आई थी। दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) शून्य, हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) 1 और दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) 6 रन पर आऊट हो गए थे। दिनेश कार्तिक पिछले मैच में थोड़े चोटिल नजर आ रहे थे।
जिसके चलते अब उनकी जगह पर ऋषभ पंत (RISHABH PANT) नजर आने वाले हैं। कार्तिक की चोट थोड़ी गहरी ही थी इसलिए उन्हें फील्ड छोड़कर जाना पड़ा। दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत बांग्लादेश के खिलाफ पिछली गलतियों को सुधार कर रोहित शर्मा की भारतीय टीम को शानदार फिनिश देते हुए नजर आएंगे।
चहल की होगी वापसी, अश्विन का कटेगा पत्ता
साऊथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की गेंदबाजी शुरूआत में शानदार थी पहले 10 ओवरों में भारत ने सिर्फ 40 रन दिए थे। जिससे अफ्रीकी टीम संकट में दिख रही थी लेकिन भारत अंत के ओवरों में उसे सही लेकर नहीं रख सकी गेंदबाज कुछ मौके बना तो रहे थे लेकिन वह फील्डर के चलते खराब हो रहे थे। रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN) पिछले मैच में भारत के सबसे महंगे गेंदबाज थे उन्होने 4 ओवर में 43 रन दे डाले थे।
इस स्पेल के बाद अश्विन की प्लेइंग 11 से छुट्टी साफ-साफ नजर आ रही है। अश्विन की जगह टीम में अब युजवेंद्र चहल की वापसी होती दिख रही है। वहीं अक्षर पटेल (AXAR PATEL) जो पिछले मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे वापस से हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे। भारत की तेज गेंदबाजी अटैक शानदार है। भरत इस मैच में भी भुवनेश्वर कुमार (BHUVANESH KUMAR) , मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) , और अर्शदीप (ARSHDEEP SINGH) के पेस अटैक से उतरती हुई नजर आएगी।
बांग्लादेश के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल।
Tags: केएल राहुल, टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत बनाम बांग्लादेश, रोहित शर्मा,