भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच तीन टी20 सीरीज का पहला मैच मंगलवार यानी 20 सितंबर को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Punjab Cricket Association Stadium) में खेला जाएगा। ख़ास बात है कि मोहाली में टीम इंडिया (Team India) कभी हारी नहीं है लेकिन ऑस्ट्रेलिया टीम को बिलकुल भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। ऐसे में मुकाबला टक्कर का होने की पूरी उम्मीद है। तो आइये जानते है भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी क्या हो सकती है।
भारत के खिलाफ ये होगी ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी

भारत के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड (Matthew Wade) को पारी का आगाज करते हुए देखा जा सकता है। क्योंकि इस दौरे पर सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर नहीं है। जिनकी जगह मैथ्यू वैड को ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है।
हालांकि वेड के भारत के खिलाफ कोई खास प्रदर्शन नहीं है बता दें कि उन्होंने साल 2013 से 2021 कर भारत के खिलाफ 11 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 24 की खराब औसत से 482 रन बनाए हैं। जबकि एरोन फिंच (Aaron Finch) का प्रदर्शन भी कोई खास नहीं रहा है। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला इसी साल जून में लंका के खिलाफ खेला था।
जिसमें 29 रन बनाए थे। हालांकि फिंच पिछले कुछ सालों से कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इसी के चलते उन्होंने वनडे से संन्यास की घोषणा कर दी है। उसके वाबजूद भी टीम इंडिया एरोन फिंच और मैथ्यू वैड को हलके में नहीं लेना चाहेंगी। अगर ये दोनों खिलाड़ी एक बार चल गए तो टीम इंडिया के लिए खतरा साबित हो सकते हैं।
भारत के ख़िलाफ़ पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), जोश इंगलिस, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, डेनियल सैम्स, जोश हेजलवुड, एडम ज़म्पा, केन रिचर्डसन।
