IND vs AUS: वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटे रोहित शर्मा आस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनेंगे सबसे बेस्ट प्लेइंग 11, यह फ्लॉप खिलाड़ी होगा सबसे पहले बाहर

रोहित शर्माः टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) से एक्शन से पहले भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वर्ल्ड कप विजेता आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) से भिड़त करने वाली हैं। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर से 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने वाली हैं। जिसका पहला मैच मोहाली (MOHALI) में खेला जाएगा। इस सीरीज से भारत अपना बेस्ट प्लेइंग 11 खोजेगी और साथ ही में पहले मैच के दिन अपने बेस्ट खिलाड़ियों को मौका देकर परिस्थितिओं को भांपना चाहेगी।
रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की शानदार प्लेइंग 11 में जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) की वापसी होने वाली हैं। आइए जानते हैं कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में रोहित शर्मा किन 11 खिलाड़ियों को बेस्ट बनने का मौका देने वाले हैं।
रोहित और राहुल ही करेंगे ओपनिंग
एशिया कप के दौरान भारत की ओपनिंग जोड़ी कुछ कमाल करती नहीं दिखी थी। लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत इस चीज का पूरा फायदा उठाते हुए दिखने वाली हैं। भारतीय टीम कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और केएल राहुल (KL RAHUL) के ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान में उतरने वाली हैं।
रोहित शर्मा ने मैच से पहले प्रेस कॉन्प्रेंस में यह साफ कर दिया हैं कि विराट कोहली भारत के तीसरे ओपनिंग बल्लेबाज रहेंगे। विराट को कुछ मोकों पर माहौल देखकर ओपनिंग के लिए भेजा जा सकता हैं। विराट कोहली अपने बोलते बल्ले से नंबर-3 की पोजिशिन संभालते हुए दिखने वाले हैं। सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) नंबर-4 में शानदार खेल बरकरार रखते हुए नजर आएंगे।
ऋषभ और दिनेश कार्तिक में से कोई एक ही बनेगा प्लेइंग 11 का हिस्सा
एशिया कप के दौरान दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) मात्र एक गेंद ही खेलते हुए नजर आए। ऋषभ पंत (RISHABH PANT) जो हमें वापस से स्ट्रगल करते हुए ही दिखे हैं। ऋषभ एशिया कप के दौरान भारत को मुसिबत से बचाने के अलावा अपने बेतुके शॉर्ट से भारत को मुसीबत में डालते दिखे हैं।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज में रोहित शर्मा को दिनेश कार्तिक के साथ जाने का चांस लेना चाहिए। अगर कार्तिक अच्छे नजर आते हैं तो फिर विश्व कप को लेकर भी काफी चीजें साफ होती नजर आ सकती हैं। दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) भारत के लिए मैच फिनिश करते हुए नजर आएंगे।
हर्षल और बुमराह की वापसी से मजबूत हैं भारतीय टीम
भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) की वापसी से भारत काफी ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही हैं। बुमराह गेम की शुरूआत और अंत में बड़ा रोल अदा करेंगे। वहीं हर्षल मिडिल ओवरों में भारत को गेम में बनाए रखेंगे।
दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) भी टीम का हिस्सा हैं। लेकिन ऱोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार (BHUVANESHWAR KUMAR) के साथ जाते हुए नजर आ सकते हैं। क्योंकि भुवी पावरप्ले में शानदार करते हुए नजर आते हैं। इसी के साथ अक्षर पटेल (AXAR PATEL) और युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) टीम में स्पिनर का रोल निभाते हुए नजर आएंगे।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल।
Tags: दिनेश कार्तिक, भारत बनाम आस्ट्रेलिया, भारतीय किकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,