IND vs AUS: "19वें ओवर का शक्ल देखने को नहीं मिलेगा"- भारत और आस्ट्रेलिया के 8 ओवर के मैच को लेकर फैंस की प्रतिक्रिया कर देगी लोट-पोट
IND vs AUS: "19वें ओवर का शक्ल देखने को नहीं मिलेगा"- भारत और आस्ट्रेलिया के 8 ओवर के मैच को लेकर फैंस की प्रतिक्रिया कर देगी लोट-पोट

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 23 सिंतबर को वीसीए स्टेडियम नागपुर (VCA STADIUM NAGPUR) में खेला जा रहा हैं। आज बारिश के चलते खेल में काफी ज्यादा देरी हुई जिसके चलते खेल को 8 ओवर का कर दिया गया हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं। आज का मैच 8 ओवर होने के बाद फैंस इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

8 ओवर के मैच होने पर ऐसी हैं फैंस की प्रतिक्रिया

आज भारतीय फैंस को भारत और आस्ट्रेलिया का मैच देखने के लिए काफी लंबे समय का इंतजार करना पड़ा। उनको तो यह भी डर सताने लगा कि कहीं मैच रद्द ना हो जाए। काफी समय के अंतराल के बाद मैच 9:30 बजे से शुरू हो रहा हैं। लेकिन वो भी एक ट्विव्सट के साथ मैच 8 ओवर का कर दिया गया हैं। फैंस इस बात से खुश भी हैं और दुखी हैं।

फैंस खुश इसलिए हो रहे हैं कि आज भुवनेश्वर कुमार (BHUVANSEHWAR KUMAR) का 19वां ओवर देखने नहीं मिलेगा। फैंस जमकर इस चीज के लेकर अपने रिएक्शन जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें आज भुवी प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं। भारत की प्लेइंग 11 में आज दो बदलाव हैं। आज भारत और आस्ट्रेलिया मैच में प्लेइंग 11 में जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन