IND vs AUS: भारत के खिलाड़ियों से ज़्यादा है ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स की सैलरी, अंतर जानकार खुली रह जाएँगी आँखें

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच तीन टी20 सीरीज का पहला मैच मंगलवार यानी 20 सितंबर को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Punjab Cricket Association Stadium) में खेला जाएगा। इस टी20 सीरीज से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की मैदान पर ताकत और कमजोरियों के बारे में काफी चर्चा हो रही है, लेकिन बहुत कम लोग ये जानते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की सैलरी (Australian Cricketers Salary) टीम इंडिया (Team India) के क्रिकेटर्स से काफी ज्यादा है।
भारत और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की सैलरी के बीच अंतर

भारत और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बीच सैलरी का अंतर आपको हैरान भी कर सकता है। बता दें कि बीसीसीआई के सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक टीम इंडिया के ग्रेड A+ क्रिकेटर्स को 7 करोड़, ग्रेड A क्रिकेटर्स को 5 करोड़, ग्रेड B क्रिकेटर्स को 3 करोड़ और ग्रेड C क्रिकेटर्स को 1 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं।
भारतीय खिलाडियों से ज्यादा है ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की सैलरी

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स पर नजर डालें तो टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को लगभग 10.70 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को लगभग 8.56 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर को 8.2 करोड़ रुपये सालाना, मिचेल स्टार्क को 7.49 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के इन खिलाड़ियों की सैलरी भारत के 3 टॉप क्रिकेटरों से ज्यादा है।
रोहित, विराट और बुमराह बहुत पीछे

बीसीसीआई के सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड-A+ में सिर्फ 3 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के नाम आते हैं।रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को बीसीसीआई के सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक 7 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं, जो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से काफी कम है।
Tags: बीसीसीआई, भारत और ऑस्ट्रेलिया, सैलरी,