ऑस्ट्रेलिया टीम को नहीं है बीसीसीआई पर जरा भी भरोसा, खिलाड़ी लगा रहे हैं जमकर आरोप

By Tanu Chaturvedi On January 31st, 2023
कैमरून ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया टीम को 9 फरवरी से भारत दौरे पर आना है। इस सीरीज के लिए मैच 9 फरवरी से भारत में शुरू हो जाएंगे। मैच से पहले टीम के पूर्व दिग्गज ने कुछ ऐसी चौंकाने वाली बात कर दी है, जिसने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी इयान हीली ने बीसीसीआई पर निशाना साधते हुए जो बातें कही हैं, आइए आपको बताते हैं।

बीसीसीआई को लेकर ऐसा बोले इयान हीली

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी इयान हीली ने ख्वाजा की बातों का समर्थन किया है। ख्वाजा ने कुछ समय पहले कहा था कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बीसीसीआई पर भरोसा नहीं है। इयान हीली ने सोमवार को एसईएन रेडियो पर कहा, हमने सिडनी में अपने स्पिनर्स को एकत्रित किया। यहां स्पिनर्स को मदद देने वाली पिच तैयार की और अभ्यास करवाया।

हमें अब भरोसा नहीं है कि बीसीसीआई भारत में वो सुविधाएं मुहैया कराएगा जिनका आग्रह हमने किया है. उन्होंने कहा, वैसे हम भी इसका हिस्सा रहे हैं। जब (इंग्लैंड में) हमारी संभावनाएं खत्म हो जाती हैं तो हम अपना समय उन कमजोर काउंटी टीमों के बारे में शिकायत करने में बिताते हैं जिन्हें इंग्लैंड ने श्रृंखला से पहले हमारा विरोधी बनाया था।

हीली ने कही विश्वास के उल्लंघन की बात

इयान हीली ने कहा कि वह दौरे के अभ्यास मैच और वास्तविक मैचों के लिए अलग-अलग तरह के विकेट तैयार करने के चलन को पसंद नहीं करते हैं क्योंकि यह विश्वास का उल्लंघन है। उन्होंने कहा, क्रिकेट में हमारा ध्यान अपने सर्वश्रेष्ठ और उभरते हुए क्रिकेटरों को अवसर और अनुभव हासिल कराने से हट गया है। अब हम बहुप्रतीक्षित श्रृंखला से पहले दौरे पर आने वाली टीमों की स्तरीय तैयारी मुहैया नहीं कराते और मुझे यह पसंद नहीं है। टीम ने 2004-05 के बाद से भारत में कोई टेस्ट श्रृंखला नहीं जीती है और आगामी दौरे के दौरान उसकी नजरें इस क्रम को तोड़ने पर टिकी हैं।

Tags: इयान हीली, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट, बीसीसीआई,
Exit mobile version