IND vs AUS: फाइनल मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीता टॉस! चुनी पहले गेंदबाज़ी, टीम इंडिया की प्लेइंग-XI में भुवी की हुई वापसी
IND vs AUS: फाइनल मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीता टॉस! चुनी पहले गेंदबाज़ी, टीम इंडिया की प्लेइंग-XI में भुवी की हुई वापसी

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज रविवार यांनी 25 सितंबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium Hyderabad) में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें एक-एक जीत के साथ इस सीरीज में बराबरी पर है। ऐसे में इस आखिरी मैच में जीत हासिल कर भारत सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था, वही दूसरे मैच में भारत ने ज़बरदस्त वापसी कर के मेहमान ऑस्ट्रेलिया को हराया था। खास बात रही की दोनों ही मैचों में चौको छक्कों की बरसात हुई। ऐसे में यह तीसरा और फाइनल मुकाबला भी बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है।

भारत ने फाइनल मैच में जीता टॉस! चुनी पहले गेंदबाज़ी

भारत और ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड (T20I)

टी20 क्रिकेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) दो चैंपियन टीम कही जा सकती है, दोनों ही टीमों का मुकाबला काफी रोमांचक होता है। क्रिकेट दिग्गज भी दोनों ही देशों के मुकाबले का इंतजार करते हैं। आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें टी20 वर्ल्ड कप जीत चुकी है।

अगर दोनों टीमों के आंकड़ों पर बात की जाए तो भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) अबतक 25 बार एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतर चुकी है। जिसमें से टीम इंडिया ने 14 बार जीत हासिल की है, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 10 मैचों में बाज़ी मारी है। अगर भारतीय मैदान की बात करें तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 9 मैच खेले गए हैं। इसमें से 5 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया तीसरे मैच की प्लेइंग-XI

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार।

ऑस्ट्रेलिया टीम: आरोन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, एडम ज़म्पा, पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड, सीन एबॉट, एश्टन एगर।