IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के लिए कप्तान रोहित शर्मा टीम में करेंगे ये 3 बड़े बदलाव, हर्षल पटेल का बाहर होना तय

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला रविवार 25 सितंबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium Hyderabad) में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें एक-एक जीत के साथ इस सीरीज में बराबरी पर है। ऐसे में इस आखिरी मैच में जीत हासिल कर भारत सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। तो आइए जानते हैं कि इस दिलचस्प भिड़ंत (IND vs AUS) में भारत की प्लेइंग-XI में क्या बदलाव होने वाले है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेइंग-XI में ये हो सकते हैं बदलाव
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी फाइनल टी20 मैच में टीम इंडिया में 3 बदलाव हो सकते हैं। तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) अभी तक दोनों मैचों में कुछ ख़ास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं, बल्कि वह महंगे भी साबित हुए हैं। रोहित (Rohit Sharma) उन्हें तीसरे मैच में भी खिला सकते हैं, लेकिन प्रदर्शन को देखें तो उनकी जगह किसी अन्य गेंदबाज को देखा जा सकता है।
दीपक चाहर (Deepak Chahar) को उनकी जगह मौका मिल सकता है। अश्विन (Ashwin) को भी प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है, क्योंकि हैदराबाद की पिच स्पिनर के लिए मददगार होगी। उनकी जगह चहल (Chahal) को बाहर बिठाया जा सकता है।
चहल भी पिछले दो मुकाबलों से काफी महंगे साबित हुए है। दूसरे मैच में भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की जगह ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को दिया गया था। लेकिन अब तीसरे और आखिरी मुकाबले में भुवि या अर्शदीप (Arshdeep Singh) को मौका मिलना तय है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की प्लेइंग-XI
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आश्विन, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार।
Tags: भारत और ऑस्ट्रेलिया, राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम,