IND vs AUS: पहले टी20 में पकड़ी गर्दन, दूसरे में बांहे खोलकर गले लगाया, तीसरे में प्यार से दी चुम्मी, रोहित-DK की ब्रोमस का VIDEO हो रहा वायरल

By Akash Ranjan On September 26th, 2022
IND vs AUS: पहले टी20 में पकड़ी गर्दन, दूसरे में बांहे खोलकर गले लगाया, तीसरे में प्यार से दी चुम्मी, रोहित-DK की ब्रोमस का VIDEO हो रहा वायरल

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज रविवार यांनी 25 सितंबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium Hyderabad) में खेला गया। जहां मैच के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) पर प्यार जताया, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल इस सीरीज के पहले मैच रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की गर्दन पकड़ते नजर आए, दूसरे मैच में दोनों बांहे खोल कर गले लगाया। आखिरी मैच में हिटमैन को अपनी गलती का पश्चाताप हुआ और लाइव मैच में रोहित डीके के सिर को चुमते हुए नजर आए।

रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक को दी चुम्मी

दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में रोहित शर्मा एक अलग मूड में नजर आये। जहां उन्होंने लाइव मैच के दौरान इस सीरीज के पहले मैच में हुई गलती को सुधारा और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के सिर को चुमा। दरअसल दिनेश कार्तिक इस मैच में कमाल की विकेटकीपिंग करते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को रन आउट कर ऑस्ट्रेलिया टीम की मजबूत स्थिति को कमजोर कर दिया।

यहाँ देखें वीडियो

मोहाली में गुस्सा कर फिर नागपुर में रोहित ने लगाया था गले

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस पूरी सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने इमोशंस को काबू नहीं कर पाए। जिसको लेकर उनकी आलोचना भी की जा रही है। ऐसे में कंगारुओं के खिलाफ मोहाली में खेले गए पहले टी20I में रोहित विकेटकीपर दिनेश कार्तिक से उनकी विकेटकीपिंग को लेकर खुश नहीं थे।

कार्तिक खुद पर भरोसा नहीं कर रहे थे और डीआरएस लेने में कतरा रहे थे। जिससे शर्मा जी काफी ज़्यादा नाराज़ थे। वहीं जब दिनेश कार्तिक ने दूसरे टी20I में टीम के लिए विनिंग रन बनाए तो नॉन स्ट्राइकर एन्ड पर मौजूद रोहित शर्मा ने उन्हें गले लगा लिया। बहरहाल, इस पूरी सीरीज़ में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच जमकर ब्रोमांस देखने को मिला है। जोकि दर्शकों को काफी ज़्यादा पसंद भी आया है।

Tags: दिनेश कार्तिक, भारत और ऑस्ट्रेलिया, रोहित शर्मा,
Exit mobile version