IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड हुए एरोन फिंच, वापस लौटते वक़्त बूम..बूम.. के लिए बजाई ताली, देखें वायरल VIDEO

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा टी20 मैच आज नागपुर के विदर्भा क्रिकेट एसोसिएशन (Vidarbha Cricket Association Stadium Nagpur) में खेला गया। बारिश की वजह से मैच 8-8 ओवरों का खेला गया। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
जोकि काफी ज़्यादा असरदार भी साबित हुआ। वहीं चोट से वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने भी अपने स्पेल के पहले ही ओवर में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान एरॉन फिंच को ज़बरदस्त अंदाज़ में क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया है। जिसके बाद फिंच (Aaron Finch) खुद बुमराह (Jasprit Bumrah) की सरहाना करने से खुद को नहीं रोक पाए।
जसप्रीत बुमराह ने उड़ाई एरॉन फिंच की गिल्लियां
आपको बता दें कि कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई पारी का पांचवा ओवर अपने सबसे अनुभवी गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को थमाया। वहीं ढाई महीने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला ओवर डाल रहे बुमराह ने अपने कप्तान को बिल्कुल निराश नहीं किया और खतरनाक लग रहे फिंच को क्लीन बोल्ड कर वापिस डग आउट में भेजा।
दरअसल, पांचवे ओवर की आखिरी गेंद पर लय में लग रहे एरॉन फिंच जसप्रीत बुमराह की लो फुलटॉस गेंद को बिल्कुल नहीं परख पाए और पूरी तरह से चकमा खा गए। जिसके चलते बूम-बूम की आग उगलती गेंद सीधा लेग स्टंप पर जाकर लगी और फिंच क्लीन बोल्ड हो गए।
फिंच ने भी की जसप्रीत बुमराह की सरहाना
ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान दूसरे T20I में 14 गेंदों का सामना कर 31 रन पर ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी कर रहे थे। जिसमें उनके बल्ले से 4 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का भी देखने को मिला। ऐसे में अगर फिंच थोड़ी देर और पिच पर रहते तो ऑस्ट्रेलिया ज़रूर 8 ओवर में टीम इंडिया के सामने 100 से ऊपर रनों का पहाड़नुमा लक्ष्य रखती।
लेकिन जस्सी की तेज़ तर्रार गेंदबाज़ी ने कंगारुओं के सारे प्लान पर पानी फेर दिया। वहीं जब जसप्रीत बुमराह ने एरॉन का डंडा उखाड़ा तो वो बुमराह की शानदार गेंदबाज़ी की सराहना करने से खुद को भी नहीं रोक पाए। फिंच ने क्लीन बोल्ड होने के बाद खुद पिच पर खड़े होकर बुमराह के लिए तालियां बजाई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वीडियो –
B. O. O. M! ⚡️ ⚡️@Jaspritbumrah93 strikes to dismiss Aaron Finch with a cracker of a yorker. 👍 👍#TeamIndia are chipping away here in Nagpur! 👏 👏
Follow the match ▶️ https://t.co/LyNJTtkxVv
Don’t miss the LIVE coverage of the #INDvAUS match on @StarSportsIndia pic.twitter.com/omG6LcrkX8
— BCCI (@BCCI) September 23, 2022