IND vs AUS: टी20 वर्ल्ड कप के लिए रणनितियों को सिध्द करने उतरेंगे भारत और आस्ट्रेलिया, जानें कैसा रहेगा मोहाली के पिच का हाल

रोहित शर्माः टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) से एक्शन से पहले भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वर्ल्ड कप विजेता आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) से भिड़त करने वाली हैं। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर से 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने वाली हैं। जिसका पहला मैच पीसीए स्टेडियम (PCA STADIUM) मोहाली (MOHALI) में खेला जाएगा।
दोनों टीमों के लिए यह सीरीज और हर मैच काफी ज्यादा अहम रहने वाला हैं। क्योंकि मजबूत टीम के खिलाफ ही रणनीतियों का पता चलता हैं। लेकिन दोनों टीमों की रणनितियों के अलावा पिच भी अपना बड़ा रोल निभाने वाली हैं। आइए जानते हैं भारत बनाम आस्ट्रेलिया के मैच में पिच का हाल कैसा रहेगा।
भारत बनाम आस्ट्रेलिया पिच रिपोर्ट

भारत बनाम आस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला पीसीए स्टेडियम मोहाली (PCA STADIUM MOHALI) में खेला जाने वाला हैं। दोनों ही टीमें अब तक 24 टी20 मुकाबले खेल चुकी हैं। जिनमें से भारत ने 13 और आस्ट्रेलिया ने 9 मुकाबले में अपने नाम किए हैं। यानि कि रिकॉर्ड्स के चलते भारत ज्यादा मजबूत हैं।
आपको बता दें कि मोहाली की पिच भारत की सबसे तेज विकेट पिच में से एक माना जाता हैं। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती हैं। बल्लेबाजी के लिहाज से भी यह पिच काफी शानदार हैं। शुरूआती ओवरों से ही बल्लेबाज कहर बरपाते नजर आ सकते हैं। ऐसे में भारत बनाम आस्ट्रेलिया के मुकाबले में हमें चौके-छक्कों की बरसात दिखने वाली हैं।
मोहाली की पिच पर अक्सर ओस गहरा प्रभाव डालती हैं। ओस के कारण बाद में बल्लेबाजी आसान हो जाती हैं और गेंदबाजी कठिन। भारत बनाम आस्ट्रेलिया के मैच में दोनों टीम के कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ही नजर आ सकते हैं।
भारत और आस्ट्रेलिया संभावित प्लेइंग 11

भारतीय टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल।
आस्ट्रेलियाई टीमः ऐरॉन फिंच, जोश इंगलिस, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, डेनियल सैम्स, जोश हेजलवुड, एडम ज़म्पा, केन रिचर्डसन
Tags: ऐरॉन फिंच, भारत बनाम आस्ट्रेलिया, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,