IND vs AFG: प्लेयर ऑफ़ द मैच विराट कोहली ने बताया कैसे निकली यह जादुई पारी, इस बात को लेकर हो गए इमोशनल

By Akash Ranjan On September 8th, 2022
IND vs AFG: प्लेयर ऑफ़ द मैच जीतने पर विराट कोहली ने बताया कैसे निकली यह जादुई पारी, इन दो ख़ास लोगो को किया अपना 71वां शतक समर्पित

एशिया कप (Asia Cup 2022) के सुपर-4 राउंड में अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने तीन साल से अपने शतक का सूखा खत्म कर दिया। कोहली ने अपने करियर का 71वां शतक दुबई में खेले गए भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबले (IND vs AFG) में जड़ा।

बता दें कि रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में विराट कोहली ने केएल राहुल के साथ ओपनिंग की। वो अफगानिस्तान के खिलाफ अपने पुराने अंदाज में क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दिए। 61 गेंदों में शानदार 122 रनो की पारी खेलने पर कोहली को प्लेयर ऑफ़ द मैच से नवाज़ा गया। वहीं, 71वां शतक ठोकने के बाद रनमशीन विराट कोहली (Virat Kohli) ने क्या कुछ कहा? आइये जानते हैं।

71वां शतक जड़ने के बाद क्या बोले विराट कोहली

दरअसल, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अफगानिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों में 122 रनों की नाबाद पारी खेली। मालूम हो कि ये कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में पहला शतक जड़ा है। वहीं, पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में विराट कोहली ने अपने शतकीय पारी पर बाचतीत करते हुए कहा कि,

“पिछले कुछ महीने मेरे लिए बहुत कठिन रहे लेकिन अनुष्का मेरे साथ हमेशा रही। मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं थी। पिछले दो मैच में मुझे लय मिलने लगा था, आज उसका परिणाम निकला। मेरे लिए आश्चर्यजनक था कि लोग मेरे 60-70 रन को मेरी असफलता कह रहे थे। मैंने लेकिन अपना काम जारी रखा।

इस दौरान टीम मैनेजमेंट ने मेरा पूरा साथ दिया। मुझे बहुत सलाह मिल रहे थे, मैं अपनी वीडियो देखता था और सोचता था कि मैं कहां ग़लत कर रहा हूं। लोगों को अपनी राय रखने का पूरा हक़ है, लेकिन आप किसी के दिमाग़ में घुसकर नहीं देख सकते कि वह व्यक्ति क्या सोच रहा है।”

पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका को दिया शतक का क्रेडिट

कोहली ने अपने शतक का क्रेडिट अपनी पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका को देते हुए कहा,

“सभी कठिन दिनों में एक इंसान ने मेरा साथ दिया और वह है (मेरी पत्नी अनुष्का)। यह शतक उनको और मेरी प्यारी बेटी वामिका को समर्पित है। जब कोई व्यक्ति आपसे रोज़ बात करता है और समझाता है तो इससे बेहतर कुछ नहीं है।”

ऐसे रहा मैच का हाल

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में सुपर 4 का पांचवां मुकाबला 8 सितम्बर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया। सुपर 4 में अफ़ग़निस्तान और भारत ने अपने दोनों शुरूआती मैच में हार का सामना कर फाइनल की रेस से बाहर हो चुके है। वही, इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीत कर गेंदबाज़ी का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने विराट कोहली (Virat Kohli) की शतक के बदौलत 20 में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाये। जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाये। और भारत ने एशिया कप 2022 के अपने आखिरी मुकाबले को रनो से जीत लिया।

Tags: 71वां शतक, एशिया कप, प्लेयर ऑफ़ द मैच, विराट कोहली,
Exit mobile version