IND vs AFG: 3 साल बाद हवा में लहराया हेलमेट, चेहरे पर आई मुस्कान अंगूठी को चुम ऐसे मनाया विराट कोहली ने जश्न, देखें VIDEO

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने अफगानिस्तान के खिलाफ आज यानि 8 सितंबर की रात को इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 71वां शतक जड़ दिया है। भारत समेत विश्वभर में मौजूद उनके तमाम फैंस को लगभग 3 साल से किंग कोहली के 71वें शतक का इंतजार था। सभी का मानना था कि विराट वनडे या टेस्ट में अपना अगला शतक जमाएंगे लेकिन उन्होंने टी20 फॉर्मेट में अपना पहला शतक जड़ने के साथ ही सभी को चौंका दिया है। शतक जड़ने के बाद विराट ने जो राहत की सांस ली है, वो उनके जश्न में भी दिखा।
विराट कोहली ने शतक के बाद मनाया जश्न

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 (Asia Cup) में अपना आखिरी मुकाबला खेला। मायूसी के इस महौल में भारतीय फैंस को उत्साह का मौका मिला है। क्योंकि भारत के चहेते विराट कोहली ने 1021 दिन और 83 पारियों के बाद आखिरकार अपना 71वां इंटरनेशनल शतक जड़ दिया है। इसी के साथ लगभग 3 साल के सूखे को पूरा कर दिया है।
विराट कोहली (Virat Kohli) ने 33 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया। उन्होंने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। कोहली का टी20 में यह पहला शतक है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह 71वां सैंकड़ा है। विराट ने पिछला शतक बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में डे-नाइट टेस्ट में नवंबर 2019 में लगाया था।
यहां देखें वीडियो –
VIRAT KOHLI hit’s his 71st 💯💪🥵#century in #AsiaCup2022 #ViratKohli #KingKohli he is back 😤 #kohli #kingisback pic.twitter.com/XhFD0DprVH
— Shoaib Khan (@iemskay) September 8, 2022
ऐसे रहा मैच का हाल

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में सुपर 4 का पांचवां मुकाबला 8 सितम्बर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया। सुपर 4 में अफ़ग़निस्तान और भारत ने अपने दोनों शुरूआती मैच में हार का सामना कर फाइनल की रेस से बाहर हो चुके है। वही, इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीत कर गेंदबाज़ी का फैसला किया था।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने विराट कोहली (Virat Kohli) की शतक के बदौलत 20 में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाये। जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाये। और भारत ने एशिया कप 2022 के अपने आखिरी मुकाबले को रनो से जीत लिया।
Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली,